Sunday, September 14, 2025
No menu items!
spot_img
Homeटॉप न्यूज़MP Vidhansabha Monsoon Session 2025: विधानसभा में ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस...

MP Vidhansabha Monsoon Session 2025: विधानसभा में ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस का विरोध

MP Vidhansabha Monsoon Session 2025: 28 जुलाई से मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हुई। पहले दिन विपक्ष कांग्रेस ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया। वहीं हाथों में गिरगिट के खिलौने और तख्तियां लेकर कांग्रेस के विधायक विधानसभा पहुंचे। जहां कांग्रेसी विधायक ने गांधी प्रतिमा के समक्ष जमकर नारेबाजी की।

नारेबाजी के दौरान विधायकों (MP Vidhansabha Monsoon Session 2025) का कहना था कि ओबीसी आरक्षण पर सरकार गिरगिट की तरह रंग बदल रही है। अन्य पिछड़ा वर्ग को ये सरकार कभी अपना हक देना ही नहीं चाहती है।
बता दें कि 28 जुलाई से 8 अगस्त तक मानसून सत्र (MP Vidhansabha Monsoon Session 2025) चलेगा। इस दौरान डॉ. मोहन यादव सरकार के द्वारा अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगां

सदस्यों ने किए सरकार से सवाल

मानसून के सत्र (MP Vidhansabha Monsoon Session 2025) में प्रदेश के विधायकों ने दोनों तरह से जनता के सवाल किए हैं। विधायकों ने जो सवाल लगाए हैं, उनमें कुल 3377 सवाल हैं। इन सवालों में ऑनलाइन पूछे गए सवाल 2076 हैं। वहीं ऑफलाइन की संख्या 1301 हैं।

इसके अलावा 226 ध्यानाकर्षण लगाए गए हैं। साथ ही अशासकीय संकल्प की 23 और शून्यकाल की 65 सूचनाएं भी एमएलए के द्वारा दी गई है। विधायकों के द्वारा यह सूचना नियम -139 के तहत दी है। इसमें एक स्थगन प्रस्ताव भी शामिल है। सत्र में तीन सरकारी विधेयक पेश होंगे।

सोई हुई सरकार को जगा रही कांग्रेस

पहले दिन मानसून सत्र (MP Vidhansabha Monsoon Session 2025) में शामिल होने पहुंचे कांग्रेसी विधायकों ने बीजेपी की सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान जोबट से विधायक सेना पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार सोई हुई है। सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। सरकार गिरगिट बनी हुई है, जनता से किए गए वादों पर रंग बदल रही है।

27 फीसदी आरक्षण नहीं देना चाहती सरकार

मप्र में मानसून सत्र (MP Vidhansabha Monsoon Session 2025) की शुरुआत हो गई है। पहले दिन कांग्रेस ने अपने तीखे तेवर दिखाए। कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा में जमकर विरोध किया। साथ ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह भाजपा की सरकार ओबीसी के हित में काम नहीं कर रही है। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देना ही नहीं चाहती है। यह सरकार ओबीसी आरक्षण पर गिरगिट की तरह रंग बदल रही है।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट

Web Story