Thursday, November 27, 2025
No menu items!
Homeजॉब-एजुकेशनMBBS Seats 2025: एमपी में MBBS और BDS की सीटों में कटौती,...

MBBS Seats 2025: एमपी में MBBS और BDS की सीटों में कटौती, सरकारी कॉलेजों में बढ़ी

MBBS Seats 2025: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मेडिकल शिक्षा (Medical Education) के ढांचे में साल 2025 में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस बार राज्य में MBBS (MBBS Seats 2025) और BDS की कुल 150 सीटें कम कर दी गई हैं, जिससे डॉक्टर बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।

MBBS सीटों में 100 की कमी, अब कुल 4775 सीटें

साल 2024 में मध्यप्रदेश में 4875 MBBS (MBBS Seats 2025) सीटें थीं, जो कि 2025 में घटकर 4775 रह गई हैं। इस गिरावट की मुख्य वजह निजी कॉलेजों में की गई कटौती है।

सरकारी कॉलेजों में MBBS सीटें:

2024 – 2425 सीटें → 2025 – 2575 सीटें
➤ मंदसौर, सिवनी और नीमच मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटों की वृद्धि।

निजी कॉलेजों में MBBS सीटें:

2024 – 2450 सीटें → 2025 – 2200 सीटें
➤ इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की सभी 250 सीटें हटाई गईं – वर्ष 2025 ‘Zero Year’।

सीहोर के श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी में 50 MBBS सीटें बढ़ाई गई हैं।

BDS सीटों में 50 सीटों की गिरावट

2025 में BDS (डेंटल) कोर्स की सीटें (MBBS Seats 2025) घटकर 1233 रह गई हैं, जबकि 2024 में यह संख्या 1283 थी।

ग्वालियर के महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में 100 से घटाकर 50 सीटें कर दी गईं।

सरकारी और निजी कॉलेजों में आरक्षण की स्थिति

सरकारी कॉलेजों में आरक्षण (Total MBBS सीटें – 2575):

स्टेट कोटे की सीटें: 1817

वितरण:

40% अनारक्षित (UR)

20% अनुसूचित जनजाति (ST)

16% अनुसूचित जाति (SC)

14% अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

10% आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

निजी कॉलेजों में आरक्षण:

42% सीटें स्टेट कोटे की, जिनमें सरकारी कॉलेजों जैसा आरक्षण।

58% सीटें प्रबंधन कोटे की, जिन पर कोई आरक्षण लागू नहीं।

महत्वपूर्ण जानकारी एक नज़र में

वर्षMBBS सीटेंBDS सीटें
202448751283
202547751233
कुल बदलाव-100-50
Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story