Friday, June 27, 2025
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौरAkanksha Social Development Committee: बेसहारा के लिए सहारा बनी आकांक्षा सामाजि​क विकास...

Akanksha Social Development Committee: बेसहारा के लिए सहारा बनी आकांक्षा सामाजि​क विकास समिति

रिपोर्ट: अर्जुन सारसर, नर्मदापुरम

Akanksha Social Development Committee: मप्र के इंदौर में स्थित आकांक्षा सामाजिक समिति गरीब, अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए सहारा बनी है। संस्था में बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ ही रहने खाने की व्यवस्था है। इन अनाथ बच्चों के भविष्य बनाने के लिए संस्था लगातार काम कर रही है।
आकांक्षा सामाजिक विकास समिति इंदौर मध्य प्रदेश संपूर्ण भारत (Akanksha Social Development Committee) द्वारा संचालित है। इंदौर नगर निगम के अंतर्गत जिला इंदौर मध्य प्रदेश थाना चंदन नगर के अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश शासन रजि. क्र 03/27/03/08175/05 आकांक्षा सामाजिक विकास समिति जो 100,श्री राम बलराम नगर शिरपुर तहसील इंदौर जिला इंदौर में स्थित है।

गरीब बच्चों के लिए निशुल्क एजुकेशन

मध्य प्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, सन 1973 का क्रमांक 44 के अधीन 06/01/ 2005 – को पंजीयत की गई है। दिनांक 6 जनवरी सन 2005 बी डी, कुबेर समिति के रजिस्ट्रार (Akanksha Social Development Committee) संजय शिवदे अस्सिटेंट रजिस्ट्रार आकांक्षा सामाजिक विकास समिति गरीब बच्चों के लिए निशुल्क एजुकेशन सेंटर और आहार केंद्र है। जहां हजारों की संख्या में अनाथ दिव्यांग बेसहारा बच्चे भारत में रहने वाले विभिन्न धर्मो के विकलांग एवं निराश्रित ऐसे बच्चे जिनका इस दुनिया में कोई सहारा ना हो, ऐसे बच्चे जो गलियों फुटपाथ पर रह रहे हो, खुले आसमान के नीचे जीवन जीने को मजबूर हैं। ऐसे बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर उनके भविष्य को बनाने का काम किया जा रहा है।

दान देकर बन सकते हैं भागी

यह संस्था इन बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा व अन्य माध्यमों से भविष्य उज्जवल (Akanksha Social Development Committee) बनाने के लिए प्रयासरत हैं। स्वेच्छा से दिया गया दान, महादान है। शिक्षा दान महादान जो कि बच्चे प्राप्त कर रहे हैं और अपने जीवन को उज्ज्वल बना रहे हैं। संस्था ऐसे बच्चों के लिए हमेशा कार्य करती रहेगी। आकांक्षा सामाजिक विकास समिति जो कि एक सामाजिक समिति है, कोई भी व्यक्ति अपनी- स्वेच्छा से अन्नदान, कपड़ा दान, राशि दान कर बच्चों के पुण्य यश के भागी बन सकते हैं।

इन प्रभुद्धजनों ने दिया दान

सस्ता के अध्यक्ष मनोहर सिंह परमार एवं सस्ता (Akanksha Social Development Committee) द्वारा प्रचारक को बाहर भेज कर अपनी संस्था का प्रचार प्रसार स्वेच्छिक दान के लिए प्रचार किया जा रहा है। इसके लिए लोग बाहर जाते हैं और संस्था के बारे में जानकारी देकर लोग अपने स्वेच्छा से दान एवं प्रचारक कर दान संस्था तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।
प्रचारक अर्जुन सारसर ने बताया कि जो दानवीर लोग अपने शक्ति अनुसार अनाथ गरीब बच्चों को दान कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। उन लोगों में जिला नर्मदा पुरम मध्य प्रदेश के ग्राम उमरधा के राज दरबार के राजा साहब महेंद्र जुधेव, हितेंद्र कुमार जुधेव एवं ग्राम गुमा गांव के कैप्टन जुबेदार जय सिंह उइके, जोकि गेहूं, अन्न, धन से दान देकर इस प्रकार से हमारे प्रचारक लोग हर कहीं गांव शहर जाकर स्वेच्छिक दान प्राप्त कर संस्था के बच्चों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट

Web Story