Friday, June 27, 2025
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशनर्मदापुरमCM Mohan Yadav Review Meeting: मुख्यमंत्री ने जिला खनिज प्रतिष्ठान के विकास...

CM Mohan Yadav Review Meeting: मुख्यमंत्री ने जिला खनिज प्रतिष्ठान के विकास कार्यों को लेकर दिए निर्देश

CM Mohan Yadav Review Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य जिले खनिज संपदा से समृद्ध हैं। इन जिलों में जिला खनिज प्रतिष्ठान (District Mineral Foundation – DMF) के तहत विकास (CM Mohan Yadav Review Meeting) कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए। उन्होंने जिलों की आवश्यकताओं और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास की योजना बनाने के निर्देश दिए।

हेलीकॉप्टर पट्टी और खेल अधोसंरचना का विकास

मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav Review Meeting) ने आपदा और आकस्मिक स्थितियों के बेहतर प्रबंधन के लिए सभी जिलों में हेलीकॉप्टर पट्टी विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उन जिलों में जहां स्टेडियम नहीं है, वहां खेल अधोसंरचना के विकास के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav Review Meeting) ने जिला खनिज प्रतिष्ठान के तहत स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, शिक्षा, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने बेहतर पंचायत भवन, शिक्षण संस्थानों के प्रांगण और मूलभूत सुविधाओं से युक्त अस्पताल परिसर विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

संतुलित विकास और विधायकों की भागीदारी

मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav Review Meeting) ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए कॉन्सेप्ट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के निर्धारण में विधायकों की भागीदारी बढ़ाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जिला खनिज प्रतिष्ठान के संसाधनों का उपयोग करके सभी जिलों का संतुलित विकास हो।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस बैठक में प्रमुख सचिव खनिज श्री उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव (CM Mohan Yadav Review Meeting) योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी श्री संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनीष रस्तोगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में यह बैठक समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में आयोजित की गई। उन्होंने जिला खनिज प्रतिष्ठान के माध्यम से प्रदेश के जनजातीय और खनिज समृद्ध जिलों के विकास को गति देने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट

Web Story