Thursday, November 27, 2025
No menu items!
Homeमध्यप्रदेशइंदौर5th-8th Class Result 2025: कुछ घंटे बाद 5वीं-8वीं का रिजल्ट, खबर में...

5th-8th Class Result 2025: कुछ घंटे बाद 5वीं-8वीं का रिजल्ट, खबर में दी गई लिंक rskmp.in पर देखें परिणाम

5th-8th Class Result 2025: मध्य प्रदेश में आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं (5th-8th Class Result 2025) की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम 28 मार्च, 2025 को दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया कि छात्र, अभिभावक और शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट देख सकेंगे।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्र राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल www.rskmp.in पर जाकर अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालकर परिणाम (5th-8th Class Result 2025) देख सकेंगे। शिक्षक और स्कूल प्रमुख भी इसी पोर्टल के जरिए अपने विद्यालय के छात्रों का विस्तृत रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

22 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक ने बताया कि यह परीक्षाएं (5th-8th Class Result 2025) 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इनमें प्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और मान्यता प्राप्त मदरसों के कक्षा 5वीं के 11.17 लाख और कक्षा 8वीं के 11.68 लाख छात्र शामिल हुए थे।

322 मूल्यांकन केंद्रों पर हुई जांच

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक ने बताया कि लगभग 22.85 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन (5th-8th Class Result 2025) करने के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 1.19 लाख से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने ऑनलाइन पोर्टल पर अंक दर्ज किए।

अधिकारियों ने कहा कि परिणामों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और छात्र निर्धारित समय पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story