रिपोर्ट: अर्जुन सारसर
Eid-UL-Fitr 2025: पूरे देश में सोमवार 31 मार्च को ईद उल फितर का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया। इसी तरह नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में भी मुस्लिम समाज ने पर्व को उत्साह से मनाया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर पर्व (Eid-UL-Fitr 2025) की बधाई दी। साथ ही अल्लाह से अमन शांति की दुआ मांगी।
पिपरिया नगर में कोई अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे। नगर में चौक चौराहों और मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि शहर में शांति के साथ ईद उल फितर (Eid-UL-Fitr 2025) का त्यौहार मुस्लिम समाज ने उत्साह से मनाया। वहीं सुबह की नमाज अदा कर समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और नगर में अमन चेन की दुआ मांगी।

पिपरिया मस्जिद के आसपास तैनात था बल
पिपरिया नगर में बैसे तो हर त्यौहार हर समुदाय के लोग धूम धाम (Eid-UL-Fitr 2025) और उत्साह के साथ शांति से पर्व मनाते हैं। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिद के आसपास सुरक्षा बल तैनात किया गया था। इसी तरह चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया था।

मीठी सेवइयां की दी दावत
जिला नर्मदा पुरम के थाना पिपरिया (Eid-UL-Fitr 2025) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हर साल की तरह इस साल भी रमजान के बाद ईद उल फितर का त्यौहार मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मिठी सेवइंया दूध खुरमा की घर में दावत देकर पर्व मनाया। मीठी सेवइयां समाज में मिठास एवं मित्रता प्रेम बनाए रखने के लिए खिलाई गई। इससे पहले सुबह के समय मस्जिद में नमाज के लिए हजारों की संख्या में मुस्लिम समाजजन पहुंचे।

इन पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा
थाना पिपरिया टीआई ग्रीस त्रिपाठी, रमजू उइके, भागचंद धुर्वे, मानिक सिंह, सैनिक बलराम साहू, सैनिक कीरत प्रसाद, सभी पुलिस अधिकारी समेत अन्य कॉन्स्टेबल बड़ी संख्या में मौजूद थे।