Thursday, June 26, 2025
No menu items!
spot_img
Homeटॉप न्यूज़MP Cabinet Meeting: जनजातीय कल्याण और संस्कृति संरक्षण के लिए काम कर...

MP Cabinet Meeting: जनजातीय कल्याण और संस्कृति संरक्षण के लिए काम कर रही मप्र सरकार

MP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएंगे। जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए भी राज्य सरकार (MP Cabinet Meeting) प्रतिबद्ध है। वन क्षेत्रों में जनजातीय समाज के देव स्थलों पर पूजा-पाठ के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए वन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री जन-मन योजना का विस्तार

प्रधानमंत्री जन-मन योजना (MP Cabinet Meeting) में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के जिन पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें आवश्यक परीक्षण और सर्वेक्षण के बाद लाभान्वित किया जाएगा। “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” में सभी कार्य समय-सीमा में किए जाएंगे।

शिक्षा एवं रोजगार के लिए विशेष पहल

जनजातीय विद्यार्थियों को विशेष कोचिंग के लिए आकांक्षा योजना (MP Cabinet Meeting) का लाभ मिलेगा। योजना का विस्तार कर शासकीय सेवाओं में भर्ती और महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी।

जनजातीय मंत्रणा परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

विधानसभा समिति कक्ष में हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव (MP Cabinet Meeting) ने कहा कि प्रदेश के जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। धार जिले में बटालियन में तीन चौथाई जनजातीय वर्ग के लोग शामिल करने की पहल हुई है। इसी तरह के प्रयास प्रदेश के पूर्वी अंचल में मंडला, डिण्डौरी और अन्य जिलों में भी होंगे।

जनजातीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगने वाले प्रमुख मेलों में जनजातीय (MP Cabinet Meeting) वर्ग के कलाकारों को भेजा जाएगा। गत वर्ष उज्जैन में निकलीं बाबा महाकाल की सवारियों में प्रदेश के विभिन्न जनजातीय बहुल जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जनजातीय वर्ग के कलाकारों को विभिन्न आयोजनों से निरंतर जोड़ा जाएगा।

भगोरिया पर्व को शासकीय मान्यता

प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र में प्रचलित लोकप्रिय पर्व भगोरिया (MP Cabinet Meeting) का अपना महत्व है। इससे जुड़े जनजातीय बंधुओं को पूरा प्रोत्साहन दिया जाएगा। भगोरिया पर्व शासकीय स्तर पर मनाने का निर्णय भी लिया गया है।

जनजातीय वीरों को सम्मान, ऐतिहासिक निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती (MP Cabinet Meeting) की प्रथम राजधानी रही सिंग्रामपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक, रानी दुर्गावती के नाम पर एसएएफ की बटालियन का नामकरण और वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम से सागर में विश्वविद्यालय प्रारंभ करने के निर्णय लिए गए। खरगोन में क्रांतिसूर्य टंट्या मामा विश्वविद्यालय प्रारंभ किया गया है।

गोंड राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजन

शीघ्र ही जनजातीय समुदाय में सम्मान प्राप्त गोंड राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजन (MP Cabinet Meeting) किया जाएगा। नई पीढ़ी को इन जननायकों के व्यक्तित्व से अवगत कराया जाएगा। वन्या रेडियो के माध्यम से जनजातीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

“धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” में विभिन्न विभागों के कार्य जनजातीय (MP Cabinet Meeting) क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे हैं। अभियान में 18 विभागों और मंत्रालयों की 25 योजनाएं चिन्हांकित कर उनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे जनजातीय परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।

वन अधिकार एवं पेसा अधिनियम का क्रियान्वयन

वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन, वन ग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन, पेसा क्षेत्र में मध्यप्रदेश पंचायत (MP Cabinet Meeting) उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम 2022 के क्रियान्वयन और इसके लिए की गई मानव संसाधन व्यवस्था और प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी भी बैठक में दी गई।

पेसा अधिनियम के तहत नई पहल

पेसा अधिनियम में नई ग्राम सभाओं, शांति एवं विवाद निवारण समिति, ग्राम सभा (MP Cabinet Meeting) निधि, वन संसाधन योजना एवं नियंत्रण समिति, सहयोगिनी मातृ समिति, भूमि प्रबंधन, गौण खनिज पूर्वेक्षण, उत्खनन, मादक पदार्थों पर नियंत्रण, साहूकारी प्रथा पर नियंत्रण, अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए शासकीय पदाधिकारियों को दिए गए दायित्व और उन्मुखीकरण से संबंधित जानकारी दी गई।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट

Web Story