MP Dhan Varieties: खरीफ सीजन की शुरुआत जून से होती है, और इस समय सही धान की किस्म (MP Dhan Varieties) का चयन किसान की आमदनी में बड़ा बदलाव ला सकता है। मिट्टी की स्थिति, पानी की उपलब्धता, मौसम और फसल अवधि के अनुसार धान की किस्म का चुनाव करना चाहिए।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. बी.के. प्रजापति बताते हैं कि धान की किस्म का चुनाव करते समय पैदावार, रोग प्रतिरोधक क्षमता और फसल की अवधि को प्राथमिकता देनी चाहिए।
जानिए खरीफ सीजन के लिए सबसे लोकप्रिय और नई किस्में (Popular and New Rice Varieties for Kharif Season)
- जेआर 206 (JR 206 Rice Variety)
फसल अवधि: 115–120 दिन
उपज: 45–50 क्विंटल/हेक्टेयर
विशेषता: कीट और रोगों के प्रति प्रतिरोधक
- जवाहर राइस 81 (JR 81)
फसल अवधि: 112–118 दिन
उपज: 45–50 क्विंटल/हेक्टेयर
- एमटीयू 1156 (MTU 1156)
रिलीज वर्ष: 2015
उपज: 45–50 क्विंटल/हेक्टेयर
विशेषता: उन्नत किस्म, स्थिर उत्पादन
- सीआर 310 (CR310 – Biofortified Rice)
फसल अवधि: 120–125 दिन
विशेषता: पोषण से भरपूर (बायोफोर्टीफाइड)
- आईआर 36 और आईआर 64 (IR36 & IR64)
फसल अवधि: 105 दिन
विशेषता: वर्षा आधारित और पानी की कमी वाले क्षेत्रों में उपयुक्त
- जेआरबी 1 (JRB1 – Long Duration Variety)
फसल अवधि: 125–130 दिन
स्थिति: जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त
- पूसा बासमती 1 (Pusa Basmati 1)
फसल अवधि: 125–135 दिन
जलवायु: हल्की क्षारीय मिट्टी व जलभराव
उपज: 45–50 क्विंटल/हेक्टेयर
- चिन्नौड और जीरा शंकर (Chinnod & Jeera Shankar)
फसल अवधि: 150–160 दिन
विशेषता: जैविक खेती के लिए उपयुक्त, कम पोषक तत्वों का उपयोग जरूरी
बॉक्स आइटम: किस्म अनुसार चयन की सलाह
किस्म अवधि (दिनों में) जलवायु उपज (क्विंटल/हेक्टेयर) विशेषता
JR 206 115–120 सामान्य 45–50 रोग प्रतिरोधी
CR310 120–125 सभी 45–50 बायोफोर्टीफाइड
IR36 105 पहाड़ी/सूखे क्षेत्र 40–45 कम पानी में उपयुक्त
Pusa Basmati 1 125–135 जलभराव 45–50 बासमती सुगंध
JRB1 125–130 ज्यादा पानी 45–50 लंबी अवधि