MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में आज 3 अप्रैल को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं नर्मदापुरम संभाग समेत अन्य जिलों में गुरुवार की रात आंधी के साथ बारिश (MP Weather Alert) हुई। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार 8 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
रात को नर्मदापुरम संभाग में हुई बारिश
मौसम विभााग ने जानकारी दी कि गुरुवार 3 अप्रैल की रात नर्मदापुरम (MP Weather Alert) संभाग के कई जिलों में तेज आंधी के साथ गरज चमक और बारिश हुई। इसी के साथ ही प्रदेश के दमोह, पूर्वी विदिशा, पूर्वी रायसेन, नरसिंगपुर, दक्षिणी खरगोन, पूर्वी बड़वानी और उत्तरी छिंदवाड़ा में बिजली गिरने के साथ गरज चमक के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।
विदिशा उदयगिरी में ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने विदिशा और उदयगिरि और उत्तरी सागर में ओलावृष्टि की चेतावनी (MP Weather Alert) जारी की है। रात के समय और शुक्रवार सुबह के समय में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसी के साथ ही
इन जिलों में बारिश की संभावना
भोपाल, बुरहानपुर, दक्षिण खरगोन, पश्चिम बड़वानी, देवास, हरदा, अशोकनगर, उत्तर-मध्य (MP Weather Alert) सीहोर, दक्षिण खंडवा, उत्तर बैतूल, पश्चिम नर्मदापुरम, दक्षिण डिंडोरी, दक्षिण-पूर्व मंडला, पश्चिम रायसेन और पांढुर्ना में हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना।
मौसमी प्रणालियों का प्रभाव
पश्चिमी विक्षोभ मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडलीय हवाओं (MP Weather Alert) में सक्रिय, जिसकी धुरी 72° पूर्व से 26° उत्तर तक फैली हुई है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश तक एक गर्त बना हुआ है, जिससे असमान्य मौसमी गतिविधियाँ देखी जा रही हैं। 8 अप्रैल 2025 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
चेतावनी: तेज हवाएँ और ओलावृष्टि
4 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ और ओलावृष्टि (MP Weather Alert) की संभावना है। इसको लेकर नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
7-8 अप्रैल को इन जिलों में चलेगी गर्म हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को प्रदेश (MP Weather Alert) के कुछ जिलों में लू गर्म हवाएं चलेंगी। मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, गुना, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।