Friday, August 7, 2026
No menu items!
Homeटॉप न्यूज़Rahul Gandhi Modi Ki Maa: सीहोर में भिड़े बीजेपी और कांग्रेसी, राहुल...

Rahul Gandhi Modi Ki Maa: सीहोर में भिड़े बीजेपी और कांग्रेसी, राहुल गांधी का पुतला जलाने का विरोध

Rahul Gandhi Modi Ki Maa: बिहार में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी की गई। इसके विरोध में सीहोर शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय(Rahul Gandhi Modi Ki Maa) के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और नारेबाजी की।

तभी कार्यालय से बाहर आकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तभी बीजेपी—कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई। मामला यही नहीं रुका, झड़प के बाद मामला थाने पहुंच गया। जहां बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। बीजेपी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

बिहार से शुरू हुआ विवाद

दरअसल राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे थे। तभी बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस ने वोट अधिकार यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां (Rahul Gandhi Modi Ki Maa) पर अभद्र टिप्पणी की गई। यह मामला इतना बढ़ा की राष्ट्रीय मुद्दा बन गया।

इसका विरोध अब सीहोर जिले में भी बीजेपी कर रही है। इसी के चलते आज सोमवार 1 सितंबर को सीहोर शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। तभी कांग्रेसी भी राहुल का पुतला न जलाने देने के लिए पहुंच गए और बीजेपी—कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की के साथ झड़प शुरू हो गई।

पुलिस ने किया बीच बचाव

मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों के को रोका और बीच बचाव किया। इसके बाद बीजेपी (Rahul Gandhi Modi Ki Maa) कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे। जहां कांग्रेस के दो नेताओं पर बीजेपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक तरफा कार्रवाई नहीं होने देंगे

जिला कांग्रेस ने बीजेपी (Rahul Gandhi Modi Ki Maa) पर गंभीर आरोप लगाया है। ​कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता हाथ में लाठी लेकर आए, गाली गलौज की, कार्यालय में घुसने की कोशिश की और आग लगाने की धमकी दी। हम एक तरफा कार्रवाई नहीं होने देंगे।

Sanjeet Dhurwey
Sanjeet Dhurwey
संजीत कुमार धुर्वे एक वरिष्ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप के एडिटर हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले 14 साल से सक्रिय। वर्ष 2011 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। 2011 से 2024 तक के इस पूरे सफर में एबीपी न्‍यूज, सामुदायिक रेडियो, दैनिक भास्कर, हरभिूमि, बंसल न्‍यूज चैनल व समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर बखूबी जिम्मेदारी निभाई है। मौसम, खेल, राजनीतिक और अपराध रिपोर्टिंग, इन विषयों पर इनकी रुच‍ि है। हालांकि इनकी पकड़ प्रशासनिक, हेल्‍थ, लाइफ स्‍टाइल की खबरों पर भी पकड़ मजबूत हैं। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story