Friday, June 27, 2025
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालMohan Yadav: मकर संक्रांति पर्व हमें एकता और बंधुत्व के भाव से...

Mohan Yadav: मकर संक्रांति पर्व हमें एकता और बंधुत्व के भाव से भरकर हमारी आंतरिक शक्तियों को सशक्त बनाता है

Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मकर संक्रांति पर्व को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा भारत उत्सव प्रिय संस्कृति को मानने वाला देश है। हमारे त्योहार कृषि व्यवस्था और ऋतुओं से हमें जोड़कर रखते हैं। चाहे पोंगल हो या मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व, यह सभी हर ऋतु में समान रूप से आगे पीछे आते हैं। ये त्योहार हमें एकता और बंधुत्व के भाव से भरकर हमारी आंतरिक शक्तियों को मजबूत बनाता हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Mohan Yadav) ने पोंगल के मौके पर प्रदेश में निवासरत तमिल भाई—बहनों और दक्षिण भारत के नागरिकों के लिए संदेश दिया है। संदेश में कहा कि दूध और गुड़ में उबले चावल से स्वादिष्ट व्यंजन पोंगल भी बनता है। हमारे पर्व-त्योहार आनंद को कई गुना बढ़ा देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को पोंगल की बधाई और मंगलकामनाएँ दीं।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट

Web Story