Roti Par Ghee Lagane Ke Fayde: भारत में घी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। जहां हर घर के किचन में घी पाया जाता है, वही घी सबसे ज्यादा पूजा—पाठ में भी उपयोग किया जाता है। क्या आप जानते हैं घी खाने (Roti Par Ghee Lagane Ke Fayde) से कई बीमारियां ठीक हो सकती है। रोटी में घी लगाकर खाने से हमारे शरीर को भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। घी में हमारी सेहत से जुड़े कई राज छुपे हैं। इसका इस्तेमाल हमें रोज करना चाहिए।
घी को रोटी में लगाकर क्यों खाना चाहिए? इसके फायदे क्या हैं और इससे कौन—कौन सी बीमारियां ठीक हो सकती है। इस बारे में इस खबर में आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं—
आधुनिक विज्ञान भी मानता है घी की उपयोगिता
बता दें कि प्राचीन काल से ही घरों में सबसे ज्यादा घी (Roti Par Ghee Lagane Ke Fayde) का इस्तेमाल हम कर रहे हैं। घी के साथ रोटी खाने की परंपरा दादी—नानी के जमाने से जारी है। यह अब भी चल रही है। आयुर्वेद ने भी घी को अमृत के समान माना है। इतना ही नहीं आधुनिक विज्ञान भी घी के गुणों को और इसकी उपयोगिता को मानता है।
अब जानते हैं रोटी पर घी लगाकर खाने के फायदे
पाचन क्रिया में लाभ: रोटी में घी लगाकर खाने से सबसे बड़ा फायदा (Roti Par Ghee Lagane Ke Fayde) कब्ज से राहत मिलती है। इससे कई बीमारियां दूर रहती है। रोटी—घी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट को आसानी से पचाने में मदद करता है।
शरीर को तुरंत ऊर्जा: घी में गुड फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं।
दिमाग के लिए कारगार: घी में विटामिन A, D, E और K पाया जाता है जो आंखों, त्वचा, मस्तिष्क और बालों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
वजन भी होता है कंट्रोल: जब हम सीमित मात्रा में घी लेते हैं तो ये मेटाबॉलिज़्म को बेहतर करता है। इससे हमारे शरीर में फैट स्टोर नहीं होता और वजन संतुलित बना रहता है।
दिल के लिए फायदेमंद घी: शुद्ध गाय का घी हार्ट हेल्थ को फायदा करता और सपोर्ट भी करता है। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी मैनेज करने में मदद कर सकता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता: घी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
घी के कुछ नुकसान भी है…
जब आप ज्यादा काम नहीं करते, शारीरिक एक्टिविटी नहीं करते हैं तो ऐसे में ज्यादा घी खाने से वजन बढ़ सकता है।
घी ज्यादा खाने से ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बना रहता है।
जो मरीज डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का शिकार रहते हैं, उनको घी सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।
जिन लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है, उन्हें घी से गैस, एसिडिटी या डायरिया की समस्या हो सकती है।
कितनी मात्रा में घी सही है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रोज़ाना 1 से 2 चम्मच (5-10 ग्राम) घी (Roti Par Ghee Lagane Ke Fayde) लेना पर्याप्त है। जिन लोगों की फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा है, वे थोड़ी ज्यादा मात्रा ले सकते हैं। लेकिन हार्ट की समस्या, डायबिटीज या ओवरवेट लोगों को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही सेवन करना चाहिए।
यानी, रोटी पर घी लगाना सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी हिस्सा है, बस मात्रा पर नियंत्रण ज़रूरी है।
