Friday, August 7, 2026
No menu items!
Homeटॉप न्यूज़Sehore Bicycle Sale Controversy: फ्री साइकिल बांटने की अफवाह के बाद लोगों...

Sehore Bicycle Sale Controversy: फ्री साइकिल बांटने की अफवाह के बाद लोगों ने लूटी, अब पुलिस ढूढ़ रही

Sehore Bicycle Sale Controversy: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम अल्हादाखेड़ी के स्टेडियम में शनिवार को एक एनजीओ के द्वारा सस्ती दर पर साइकिल बेची जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही पूरा सीहोर और आसपास के गांव के लोगों की भीड़ स्टेडियम में जमा हो गई।
स्टेडियम में देखते ही देखते भीड़ इतनी जमा हो गई कि मौके पर हंड़कंप (Sehore Bicycle Sale Controversy) मच गया। जहां लोगों ने 2500 हजार रुपए में दी जा रही साइकिल फ्री में लूटकर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और एनजीओ से पूछताछ कर भीड़ को कंट्रोल किया। अब पुलिस साइकिल लूटने वाले लोगों की तलाश में जुट गई है।

साइकिल बेचने 100 रुपए में पंजीयन

अल्हादाखेड़ी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के एनजीओ के द्वारा सस्ती दर में साइकिल (Sehore Bicycle Sale Controversy) बेचने का काम शुरू किया था। इसके लिए पहले आधार कार्ड नंबर के माध्यम से पंजीयन का काम किया जा रहा था। इसके लिए पंजीयन शुल्क 100 रुपए तय की गई थी। इसके बाद एक साइकिल मात्र 2500 रुपए में बेची जा रही थी।

बिना पैसे दिए साइकिल लूट ले गए लोग

सस्ती दर में साइकिल (Sehore Bicycle Sale Controversy) वितरण की सूचना मिलने के बाद स्टेडियम में भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते स्टेडियम खचाखच भर गया। जहां स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और लोगों ने मौके से बिना भुगतान किए ही साइकिल लेकर भाग गए। यहां से कई लोगों ने फ्री में ही साइकिल लूट ली।

एक अफवाह ने बिगाड़ा खेल

स्टेडियम में अफवाह फैला दी गई कि यूपी के एनजीओ के द्वारा फ्री में साइकिल (Sehore Bicycle Sale Controversy) बांटी जा रही है। इसके बाद लोगों ने साइकिल लूट ली। वहीं स्टेडियम में हड़कंप मच गया। मौके पर साइकिल की लूट की अफरा—तफरी मच गई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को रोका और साइकिल बिक्री की प्रक्रिया को भी रुकवाया। इसके बाद एनजीओ के सदस्यों को पुलिस थाने लेकर गई, जहां मामले की जांच को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।

फ्री में साइकिल ले जाने वालों पर होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने जानकारी दी कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। एनजीओ से पूछताछ की जा रही है। साथ ही स्टेडियम के वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके, जिन्होंने भुगतान नहीं किया और साइकिल (Sehore Bicycle Sale Controversy) लेकर मौके से चले गए। बिना भुगतान किए साइकिल ले जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story