Friday, June 27, 2025
No menu items!
spot_img
Homeटॉप न्यूज़Ratapani Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के रातापानी टाइगर रिजर्व में बाघों का...

Ratapani Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के रातापानी टाइगर रिजर्व में बाघों का रोमांचक दीदार

Ratapani Tiger Reserve: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को बाघों का आशियाना कहा जाता है। यहां स्थित टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को अक्सर बाघों के दीदार होते रहते हैं। हाल ही में, राजधानी भोपाल (Ratapani Tiger Reserve) के पास स्थित रातापानी टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को एक बार फिर रोमांचक अनुभव हुआ, जब उन्हें जंगल सफारी के दौरान एक बाघ दिखाई दिया।

रातापानी टाइगर रिजर्व में 90 से अधिक बाघ

रातापानी टाइगर रिजर्व में 90 से अधिक बाघों (Ratapani Tiger Reserve) का बसेरा है। यही वजह है कि यहां आने वाले पर्यटकों को अक्सर बाघों के दर्शन होते रहते हैं। इससे रातापानी टाइगर रिजर्व पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। जब भी पर्यटकों को बाघ या अन्य जंगली जानवर दिखाई देते हैं, वे इस नज़ारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लेते हैं। ऐसे ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें रातापानी आए पर्यटकों को बाघ दिखाई दिया। इस रोमांचक पल को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है।

रातापानी में बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या

रातापानी टाइगर रिजर्व में पर्यटकों (Ratapani Tiger Reserve) की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां के घने जंगलों में बाघ, तेंदुए और अन्य वन्यजीवों को देखना पर्यटकों के लिए एक यादगार और रोमांचक अनुभव साबित हो रहा है। यही कारण है कि अब लोगों का रुख इस ओर अधिक हो रहा है। रातापानी टाइगर रिजर्व में बाघ और तेंदुए के अलावा कई अन्य जंगली जानवर भी पर्यटकों को दिखाई देते हैं, जिसके चलते यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।

वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग है रातापानी

रातापानी टाइगर रिजर्व (Ratapani Tiger Reserve) वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति उत्साहियों के लिए एक आदर्श स्थल है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों की विविधता पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। अगर आप भी वन्यजीवों के करीब जाने और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अनुभव लेना चाहते हैं, तो रातापानी टाइगर रिजर्व आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट

Web Story