MP Police Bharti: मध्य प्रदेश में जल्द ही परिवहन विभाग में 100 पुरुष आरक्षकों की भर्ती होने वाली है। इसका प्रस्ताव परिवहन विभाग ने राज्य शासन को भेज दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल माध्यम से होगी।
परिवहन विभाग में वर्तमान में 222 आरक्षक हैं। इसमें से 30 फीसदी महिला आरक्षक हैं। 100 पद भरने से आरक्षकों की संख्या 322 हो जाएगी।
100 पदों पर इसलिए होगी भर्ती
बता दें कि पिछली बार साल 2012 में आरक्षकों की भर्ती (MP Police Bharti) की गई थी। इसके बाद से विभाग में भर्ती नहीं हुई। इसी के चलते परिवहन विभाग में आरक्षकों के 332 पद हैं। इन पदों के एवज में अभी 222 पद भरे हैं। जबकि 21 आरक्षक प्रधान आरक्षक के पद पर प्रमोशन हो गया है। इसके चलते 21 पद और पहले से 79 पद रिक्त हैं। इस तरह से 100 पदों पर भर्ती होगी।
राज्य शासन को भेजा है भर्ती प्रस्ताव
संयुक्त परिवहन आयुक्त के द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई कि परिवहन विभाग (MP Police Bharti) में कुल 100 पद आरक्षकों के हैं। इसकी भर्ती को लेकर राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा है। सरकार की ओर से आदेश आने के बाद भर्ती प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से कराई जाएगी।