Friday, August 7, 2026
No menu items!
Homeजॉब-एजुकेशनMP Unemployment 2025: एमपी में 25 लाख से ज्यादा बेरोजगार, ओबीसी वर्ग...

MP Unemployment 2025: एमपी में 25 लाख से ज्यादा बेरोजगार, ओबीसी वर्ग में सबसे ज्यादा आकांक्षी युवा

MP Unemployment 2025: मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में विधानसभा में बेरोजगारों की जातिवार और जिलेवार जानकारी साझा की है, जिससे राज्य में बेरोजगारी (Unemployment) की गंभीर स्थिति उजागर हुई है। कौशल विकास एवं रोजगार (MP Unemployment 2025) विभाग के मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि सबसे ज्यादा बेरोजगार ओबीसी वर्ग (OBC Category) से हैं।

जातिवार पंजीकृत बेरोजगारों के आंकड़े

वर्गपुरुषमहिलाएंकुल
एससी (SC)2,58,1172,11,3574,69,474
एसटी (ST)2,16,2692,02,0394,18,308
ओबीसी (OBC)5,73,1704,72,93610,46,106
सामान्य वर्ग3,44,4402,89,9936,34,433
कुल बेरोजगार13,91,99611,76,32525,68,321

जिला वार स्थिति: सागर शीर्ष पर, पांढुर्णा सबसे नीचे

राज्य के 21 जिलों में बेरोजगारों (MP Unemployment 2025) की संख्या 50,000 से अधिक है। इनमें सागर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, और सीधी जैसे जिले टॉप 10 में हैं। वहीं, सबसे कम पंजीकरण पांढुर्णा में हुआ है।

बेरोजगारी में आंशिक गिरावट, लेकिन चुनौतियां भी

सरकार के मुताबिक बेरोजगार (MP Unemployment 2025) युवाओं की संख्या में 0.56% की कमी दर्ज की गई है। सात माह पहले की तुलना में यह 48,624 कम हुई है। हालांकि दिसंबर 2024 में हुई विधानसभा में सरकार ने स्वीकारा था कि पांच महीनों में 35,186 बेरोजगार बढ़े हैं।

सरकार की भाषा में “बेरोजगार” नहीं, “आकांक्षी युवा”

रोजगार पोर्टल पर बेरोजगारों (MP Unemployment 2025) को “आकांक्षी युवा (Aspirational Youth)” कहा जाता है। यह शब्दावली भले ही सकारात्मक लगे, लेकिन आंकड़े जमीनी सच्चाई को बयां कर रहे हैं। दो वर्षों में पोर्टल पर 15 लाख 38 हजार 837 युवाओं ने पंजीकरण कराया है।

बेरोजगारी से जुड़े प्रमुख तथ्य

सबसे अधिक बेरोजगार: ओबीसी वर्ग

कुल रजिस्टर्ड बेरोजगार: 25.68 लाख

महिलाओं की संख्या: 11.76 लाख

सागर जिला शीर्ष पर

0.56% की आंशिक गिरावट

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story