IAS Manjusha Rai: भोपाल के दानिश कुंज कॉलोनी में मकान नंबर 595 पर शुक्रवार को बुलडोजर चला। IAS मंजूषा राय (Education Department की उप सचिव) ने दावा कर कहा कि उनके घर करीब 40 गुंडे जेसीबी मशीन (IAS Manjusha Rai) लेकर पहुंच गए। इसके बाद उनके घर की boundary wall को तोड़ दिया। इतना ही नहीं गुंडों ने CCTV कैमरे और DVR को तोड़कर नष्ट कर दिया।
इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को मिली। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने समझाया। इसके बाद वे लोग चले गए। प्रशासन के अधिकारियों के जाते ही गुंडो ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
आईएएस राय ने जानकारी दी कि Police Commissioner और थाना प्रभारी को इसकी सूचना दे दी गई थी। इसके बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
2010 में खरीदा गया था मकान
बताया जाता है कि आईएएस (IAS Manjusha Rai) ने साल 2010 में यह मकान 41 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया था। इस मकान की अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। इस मकान की मूल मालिक जो थी रंजना अहमद की मृत्यु हो गई। इसके बाद उनका बेटा सईद फरीद अहमद अब रिधित अरोड़ा ने इस मकान का नामांतरण करने का प्रयास किया। इसके बाद 2021 में दस्तावेजों की के कारण आवेदन खारिज हो गया।
राजस्व कोर्ट में विचाराधीन है मामला
इसी प्रॉपर्टी का 17 मार्च 2025 को अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा नामांतरण (IAS Manjusha Rai) कर दिया गया। इसके बाद 10 जून 2025 को संपत्ति Mona Bateja को बेच दी थी। इस प्रॉपर्टी का विवाद Revenue Court में चल रहा हैं। IAS राय ने नामांतरण के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है।
वरिष्ठ अधिकारियों से लगाई गुहार
मामले में SDM आदित्य जैन और तहसीलदार अतुल शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों को समझाइश दी। उन्हें बताया गया कि प्रॉपर्टी विवाद को सिविल कोर्ट में सुलझाया जाना चाहिए। राय ने वरिष्ठ अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई है।
