Friday, August 7, 2026
No menu items!
Homeटॉप न्यूज़MP Gond Samaj Mahasabha: मप्र में सभी पेनठानाओं का होगा जीर्णोद्धार, गोंड...

MP Gond Samaj Mahasabha: मप्र में सभी पेनठानाओं का होगा जीर्णोद्धार, गोंड समाज समहासभा की मांग पर मुहर

MP Gond Samaj Mahasabha: मप्र में आदिवासी गोंड समाज के लिए बड़ी खुशखबरी है। गोंड समाज महासभा की पहल और प्रयास का नजीता अब गोंड समाज के देवालयों, पेनठाना, देव खिलहान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। गोंड समाज महासभा (MP Gond Samaj Mahasabha) ने इसको लेकर मप्र सरकार को पत्र लिखकर गोंड समाज के देव स्थलों के जीर्णोद्धार और विकास की मांग की थी।
यह मांग सरकार के द्वारा मांग ली गई है। इसको लेकर हाल ही में मप्र जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा प्रदेश के सभी आयुक्तों को आदेश जारी किया गया है। इसमें सभी देव स्थलों की सूची बनाने का निर्देश जारी किया गया हैं।

गोंड समाज महासभा की मांग पर आदेश जारी

जनजातीय कार्य विभाग मंत्री कुंवर विजय शाह के आदेश पर विभाग के अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। इसके तहत आयुक्त मप्र जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में लिखा गया है कि गोंड समाज महासभा (MP Gond Samaj Mahasabha) के प्रदेश अध्यक्ष बीएस परतेती के द्वारा पत्र प्रेषित किया गया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के सभी जनजातीय देवालयों पेनठानाओं का जीर्णोद्धार और विकास कार्य किए जाएं।

सात दिन के अंदर सूची बनाने के आदेश

सभी संभागायुक्तों को जो पत्र जारी किया गया है। उसमें कहा गया है कि जिले में गोंड समाज (MP Gond Samaj Mahasabha) के जितने भी देव स्थान हैं, उनको चिन्हित किया जाए। इसके साथ ही उनके जीर्णोद्धार और विकास के साथ ही आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर कार्ययोजना भी संलग्न की जाए। यह सूची सभी जिलों से एक सप्ताह के अंदर मांगी गई है।

गोंड समाज में उत्साह

उक्त आदेश के बाद गोंड समाज में उत्साह है। गोंड समाज (MP Gond Samaj Mahasabha) ने जनजातीय कार्य विभाग मंत्री और गोंड समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस परतेती का आभार माना है।

Sanjeet Dhurwey
Sanjeet Dhurwey
संजीत कुमार धुर्वे एक वरिष्ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप के एडिटर हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले 14 साल से सक्रिय। वर्ष 2011 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। 2011 से 2024 तक के इस पूरे सफर में एबीपी न्‍यूज, सामुदायिक रेडियो, दैनिक भास्कर, हरभिूमि, बंसल न्‍यूज चैनल व समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर बखूबी जिम्मेदारी निभाई है। मौसम, खेल, राजनीतिक और अपराध रिपोर्टिंग, इन विषयों पर इनकी रुच‍ि है। हालांकि इनकी पकड़ प्रशासनिक, हेल्‍थ, लाइफ स्‍टाइल की खबरों पर भी पकड़ मजबूत हैं। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story