Chhindwara News: तहसील उमरेड, जिला छिंदवाड़ा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गोंड समाज महासभा के तत्वाधान में सतरंगी झंडा चढ़ाकर पारंपरिक मेघनाथ मेले का शुभारंभ किया गया। दिनांक 7 मार्च 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
यहां हर वर्ष होली के अवसर पर पांच दिनों तक Chhindwara News मेघनाथ मेला आयोजित किया जाता है, जो कई वर्षों से चली आ रही एक महत्वपूर्ण परंपरा है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां खंडेरा बाबा और निकुमबला देवी की स्थापना से यह स्थल आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

कार्यक्रम में गोंड समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे। इनमें प्रांतीय अध्यक्ष शशि परतेती, Chhindwara News रिटायर्ड सहायक आयुक्त सिलुजू कुडोपा, रिटायर्ड शिक्षक लखन उइके, ब्लॉक अध्यक्ष बीपी परतेती, युवा समाजसेवी अरविंद उइके, समाजसेवी किशोर उइके, वरिष्ठ समाजसेवी देवी सिंह काकोडिया, कार्यवाहक अध्यक्ष पवन मसराम, समाजसेवी गंगा प्रसाद बाबा, संजू सरयम, नगर अध्यक्ष प्रकाश बटटी, अरुण सलाम, अनिल कावरेती, माखन धुर्वे, रोशन धुर्वे, आत्माराम, बबलू, राधेश्याम वाडीवा, सलीम सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने का संकल्प लिया गया तथा मेले के सफल आयोजन की कामना की गई।
