Monday, August 24, 2026
No menu items!
Homeमध्यप्रदेशजबलपुरMP High Court Assistant Grade-III Recruitment 2026: 1174 पदों पर भर्ती, 17...

MP High Court Assistant Grade-III Recruitment 2026: 1174 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त से आवेदन

MPJobs:जबलपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने जिला एवं सत्र न्यायालयों की स्थापनाओं पर सहायक ग्रेड-III के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती MPJobs के लिए वर्ष 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। विज्ञापन क्रमांक 614/परीक्षा/2026 के अनुसार कुल 1174 पदों पर योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क के साथ 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन MPJobs कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 19 सितंबर दोपहर 12 बजे से 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है, जिसे बाद में उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा।

1174 पदों पर होगी भर्ती

सहायक ग्रेड-III पद के लिए छठवें वेतनमान के अनुसार वेतनमान 5200-20200 रुपये + ग्रेड पे 1900 रुपये है। सातवें वेतनमान के अनुसार इस पद का पे-मैट्रिक्स 19,500-62,000 रुपये लागू होगा। विज्ञापन में दी गई रिक्तियों की संख्या में भविष्य में बदलाव संभव है, जिसकी जानकारी शुद्धिपत्र के माध्यम से दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ CPCT स्कोर कार्ड तथा मध्यप्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा आवश्यक है।

कंप्यूटर डिप्लोमा के लिए UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ओपन यूनिवर्सिटी, DOEACC/NIELIT, शासकीय पॉलीटेक्निक के Modern Office Management या शासकीय ITI का COPA प्रमाणपत्र मान्य होगा। B.E. (CSE/IT), MCA, BCA, M.Sc. IT/CS, B.Sc. IT/CS, M.Tech/ME जैसी कंप्यूटर संबंधी योग्यताएं भी निर्धारित शर्तों के अनुसार मान्य हैं।

आयु सीमा

अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2026 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों के पुरुष अनारक्षित अभ्यर्थियों तथा MP EWS पुरुष अभ्यर्थियों MPJobs के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। मध्यप्रदेश के OBC, SC, ST वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों तथा MP के शासकीय/निगम/मंडल/स्वशासी संस्था कर्मचारियों और नगर सैनिकों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है।

परीक्षा पैटर्न

प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा MPJobs में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और परीक्षा के लिए 120 मिनट मिलेंगे। प्रश्नपत्र में GK/GS एवं मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक क्षमता, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

परीक्षा केंद्र जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना और उज्जैन सहित निर्धारित शहरों में बनाए जा सकते हैं। MPJobs परीक्षा केंद्र और शिफ्ट से संबंधित अंतिम निर्णय उच्च न्यायालय का होगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि भर्ती से संबंधित सभी नवीनतम सूचनाओं के लिए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें। आवेदन में गलत या अधूरी जानकारी देने पर अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।

mp-high-court-1174-vacancy-2026

आधिकारिक वेबसाइट: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story