Congress Candidate in Raipur South By-Election: छत्तीसगढ़ में उपचुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने भी अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया है। वहीं रायुपर दक्षिण विधानसभा सीट पर दोनों ही प्रमुख दल ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है।
कांग्रेस ने मंगलवार को आकाश शर्मा को उम्मीदवार (Congress Candidate in Raipur South By-Election) घोषित किया है। जबकि बीजेपी ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिया था। बीजेपी ने रायपुर शहर दक्षिण सीट से सुनील सोनी को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें इस सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग है।
कौन है आकाश शर्मा
कांग्रेस ने जिस कैंडिडेट (Congress Candidate in Raipur South By-Election) को टिकट दिया है। उसके बारे में हम आपको बताते हैं। आकाश शर्मा छात्र राजनीति से निकलकर यहां तक पहुंचे हैं। 2007 में उन्होंने NSUI ज्वाइन की थी। इसके बाद 2011 में संगठन स्तर पर चुनाव लड़ने का मौका मिला और NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए। 2014 में प्रदेश अध्यक्ष बने। 2016 में बीजेपी सरकार के दौरान छात्र संघ चुनाव में NSUI ने राज्यभर में 300 से ज्यादा कॉलेजों में जीत दर्ज की। 2016 में NSUI के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वश्रेष्ठ राज्याध्यक्ष का सम्मान मिला।
2017 में ही NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष (Congress Candidate in Raipur South By-Election) को लेकर बनाई समिति में सदस्य रहे। इसके बाद वे 2017 में ही NSUI के राष्ट्रीय सचिव बने। 2018 में फिर से आकाश शर्मा को फिर NSUI प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। 2022 में वे फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद से अब तक वे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं।