Wednesday, February 5, 2025
No menu items!
spot_img
Homeटॉप न्यूज़Sehore News: श्यामपुर के हाई स्कूल में तिरंगा फहराकर भूल गए जिम्मेदार,...

Sehore News: श्यामपुर के हाई स्कूल में तिरंगा फहराकर भूल गए जिम्मेदार, झंडे के अपमान पर होगी कार्रवाई?

रिपोर्ट: विक्की वारिवा, भैरूंदा

Sehore News: तिरंगे की आन वान शान के लिए हर भारतीय नगरिक जीता है। जब भी हमारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस या फिर स्वतंत्रता दिवस आता है, हमारा देश देशभक्ति (Sehore News) में लीन हो जाता है। हर भारतीय की धड़कन में देश की कुर्बानी का जज्बा नजर आता है। इसी आनंद और उत्साह के बीच हर सरकारी संस्थाओं में उत्सव मनाया जाता है।
इसी कड़ी में सीहोर जिले के भैरूंदा तहसील के गांव ग्राम श्यामपुर (Sehore News) स्थित शासकीय हाई स्कूल में भी तिरंगा झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस का उत्सव 26 जनवरी को मनाया गया। तिरंगा फहराने के बाद जिम्मेदार भूल गए कि शाम को सूर्यास्त होने से पहले तिरंगा को उतारना है। लोगों के सूचना देने के बाद इसे सूर्यास्त के बाद उतारा गया। इसका एक फोटो भी सामने आया है। जिसमें देर शाम तक झंडा नहीं उतारने की बात कही जा रही है।

सूर्यास्त से पहले नहीं उतारा झंडा

श्यामपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के हाई स्कूल (Sehore News) में झंडा वंदन के बाद स्कूल में कार्यक्रम हुआ। शाम के समय तिरंगा उतारने का जब वक्त आया तो यहां का स्टाफ भूल गया। तिरंगा सूर्यास्त के बाद भी नहीं उतारा गया। इस आरोप के साथ ही ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ऐसे में अब ग्रामीण स्कूल के जिम्मेदारों पर तिरंगे के अपमान और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों की मांग लापरवाह प्राचार्य पर हो कार्रवाई

श्यामपुर निवासी बलराम ककोड़िया (Sehore News) का कहना है कि शाम को झंडा देर से उतारा गया। स्कूल प्रबंधन और प्रचार्य को ऐसा नहीं करना चाहिए था। यह तिरंगे झंडे का अपमान है। इस मामले में प्राचार्य पर कार्रवाई होना चाहिए। वहीं ग्रामीण गोविंद सिंह का कहना है कि सूर्यास्त से पहले झंडा उतार लेना चाहिए था, लेकिन झंडा सूर्यास्त के बाद करीब पौने सात बजे उतारा गया। यह हमारे देश के तिरंगे का अपमान है। स्कूल प्राचार्य पर कार्रवाई होना चाहिए।

दोषी को हो सकती है जेल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यदि को ई तिरंगे का अपमान (Sehore News) करता है तो संबंधित पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 2 और 3 के तहत कार्रवाई होती है। आईपीसी के अनुसार दोषी पाए जाने पर आरोपी को तीन साल तक की सजा या फिर जुर्माना हो सकता है। या फिर दोनों हो सकते हैं।

तिरंगा कब पफहराएं, कब निकालें?

तिरंगा फहराने और उससे संबंधित खास नियम है। जिसका पालन करना हम सबके लिए जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर किसी पर भी कार्रवाई हो सकती है। आइए अब जानते हैं कुछ जरूरी नियम-

हर भारतीय को तिरंगे का हमेशा सम्मान, आदर करना चाहिए।
कभी भी तिरंगा उल्टा नहीं फहराया जाना चाहिए।
तिरंगा को सूर्योदय के बाद ही फहराना चाहिए इसका पालन जरूरी है।
तिरंगे को सूर्यास्त से पहले उतारना जरूरी है, इस नियम का पालन जरूरी है।
तिरंगे को कभी भी जमीन पर नहीं रखें।

तिरंगे को पानी में कभी नहीं डुबोना चाहिए।
तिरंगे पर कुछ भी नहीं लिखा हो।
तिरंगा कभी झुकाकर नहीं फहराना चाहिए।
तिरंगा किसी भी गाड़ी में नहीं लगा होना चाहिए।।
तिरंगे को सम्मान के साथ मोड़कर सुरक्षित रखना जरूरी है।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट

Web Story