PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025: केंद्रीय बजट 2025—26 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। जहां किसानों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर 3 लाख से 5 लाख कर दी है, वहीं प्रधानमंत्री धन—धान्य कृषि योजना 2025 का भी ऐलान किया है।
पीएम धन धान्य कृषि योजना (PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025) से किसानों को आर्थिक रूप से संबल बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत ऐसे किसानों को चिन्हित किया जाएगा जो किसान सीमित आय रखते हो। छोटे किसान हो।
किस तरह से मिलेगी किसानों को मदद
पीएम धन धान्य योजना (PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025) के माध्यम से बजट में तय किया गय कि राज्य सरकारों की मदद से इस योजना का विस्तार किया जाएगा। इसमें देशभर के 100 जिलों को शामिल किया जाएगा। इसमें यह फोकस रहेगा कि किसानों की आय कैसे बढ़ाई जाए। देशभर के 100 जिले ऐसे चिन्हित किए जाएंगे जहां के किसानों की फसल उत्पादकता कम हो। ऐसे 1 करोड़ 7 लाख किसानों को चिन्हित किया जाएगा। इन किसानों की आर्थिक रूप से मदद की जाएगी। इन किसानों को कृषि उपकरण, बीज, और उर्वरक के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे कृषि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
सीमांत किसानों को मिलेगा लाभ
पीएम धन धान्य योजना (PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025) का लाभ सीमांत किसानों को दिया जाएगा। इसके माध्यम से छोटे किसानों को अपनी उपज के भंडारण की सुविधा दी जाएगी। ताकि वह किसान बाजार में अच्छी कीमत मिलने पर अपनी उपज बेच सकेगा। इसी के साथ ही फसल सिंचाई की सुविधा भी विकसित की जाएगी। किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाला बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ ही कृषि की पैदावार बढ़ाने उर्वरक की आपूर्ति करेंगे।
महिला किसानों की मदद, कमाई के साधन विकसित करेंगे
पीएम धन धान्य कृषि योजना (PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025) के माध्यम से महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। महिला किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कमाई के कई साधन विकसित करेंगे। ताकि किसानों की आर्थिक समस्याएं दूर हों।