Wednesday, February 12, 2025
No menu items!
spot_img
Homeजॉब-एजुकेशनMP SI Bharti 2025: पीएससी के पेटर्न पर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा,...

MP SI Bharti 2025: पीएससी के पेटर्न पर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, महिलाओं को अब 35 फीसदी आरक्षण

MP SI Bharti 2025: मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए बड़ी योजना तैयार की है। प्रदेश में जल्द ही सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकलने वाली है। इसको लेकर गृह पुलिस विभाग के द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जल्द ही इसकी भर्ती प्रक्रिया की तारीख आने वाली है। कर्मचारी चयन मंडल ईएसपी के द्वारा आयोजित होने वाली यह परीक्षा एमपीपीएससी के पैटर्न पर आयोजित की जाएगी।
बता दें कि प्रदेश में एसआई भर्ती (MP SI Bharti 2025) की परीक्षा को लेकर प्रक्रिया सात साल के बाद शुरू हो रही है। इसके पैटर्न को लेकर भी बदलाव किया गया है। इसकी परीक्षा तीन की जगह चार चरणों में होने वाली है। साथ ही प्रदेश में करीब 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर पुलिस विभाग के द्वारा तैयारी की जा रही है।

पीएससी जैसे पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा

जानकारी मिल रही है कि एसआई भर्ती (MP SI Bharti 2025) एग्जाम का पैटर्न इस बाद बदला गया है। परीक्षा पीएससी के पैटर्न पर आयोजित की जाएगी। इस दौरान करीब 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 38 साल अधिकतम उम्र तय की गई है।

महिलाओं को पहली बार मिलेगा 35 प्रतिशत रिजर्वेशन

हाल ही में आयोजित कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया था कि आने वाली भर्ती (MP SI Bharti 2025) परीक्षाओं महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए एमपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत पहली बार अब महिलाओं को एमपी एसआई भर्ती में 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

ऐसी रहेगी पूरी भर्ती प्रक्रिया

जानकारी मिल रही है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की तर्ज पर सब इंस्पेक्टर भर्ती (MP SI Bharti 2025) की जाएगी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य लिखित परीक्षा होगी। इन दोनों परीक्षाओं में पास होने के बाद फिजिकल (शारीरिक दक्षता) टेस्ट होगा। इस परीक्षा में कम से कम 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। इसके बाद चौथे चरण में यानी इंटरव्यू होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। बता दें कि पहले एसआई भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित नहीं की जाती थी।

पीएससी की तरह ही पूछे जाएंगे प्रश्न

जानकारी के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा (MP SI Bharti 2025) का समय 2 घंटे होगा। इसमें 100 प्रश्न होंगे, जो कि 100 अंक के ही होंगे। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी। इस परीक्षा के बाद अगले चरण में मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें दो प्रश्न पत्र शामिल किए जाएंगे। दोनों प्रश्न पत्र 150-150 अंक के रहेंगे। यह प्रश्न बहु विकल्पीय रहेंगे। हालांकि इसमें नेगेटिव मार्किंग रहेगी।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट

Web Story