Tikamgarh Voter Card: देश में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया। इस आरोप के बाद पूरी सरकार हिल गई है। वहीं मध्य प्रदेश में भी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी सरकार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
इसी खलबली के बीच मंगलवार की रात टीकमगढ़ (Tikamgarh Voter Card) में हड़कंप मच गया। जहां केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के बंगले के पास से वोटर आईडी कार्ड अधजले पाए गए। इसकी सूचना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
अधजली हालत में मिले वोटर आईडी
केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास रात के समय में करीब 43 वोटर कार्ड (Tikamgarh Voter Card) बरामद हुए हैं। आशंका है कि इनको जलाने का प्रयास किया जा रहा था। ये सभी वोटर कार्ड अधजले हुए पाए गए हैं। इसकी सूचना प्रशासन को मिली। इसके बाद आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे।
वोटर कार्ड के दुरुपयोग की आशंका
घटना की सूचना के बाद तहसीलदार और पटवारी समेत अन्य अमला मौके पर पहुंचा। जहां मौके से अधजले कार्ड (Tikamgarh Voter Card) जब्त किए गए। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर ने इन वोटर कार्ड्स के दुरुपयोग होने की आशंका जताई है।
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
इस पूरे मामले की सूचना सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी के द्वारा प्रशासन को दी गई। इस मामले की जांच की मांग भी सांसद प्रतिनिधि ने की है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में इन वोटर कार्ड (Tikamgarh Voter Card) का इस्तेमाल हो सकता है। इसकी जांच होना चाहिए। इस पर कलेक्टर विवेक श्रोतिय के द्वारा जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
