Friday, August 7, 2026
No menu items!
Homeटॉप न्यूज़Tikamgarh Voter Card: टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास मिले...

Tikamgarh Voter Card: टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास मिले अधजले वोटर कार्ड, मचा हड़कंप

Tikamgarh Voter Card: देश में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया। इस आरोप के बाद पूरी सरकार हिल गई है। वहीं मध्य प्रदेश में भी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी सरकार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसी खलबली के बीच मंगलवार की रात टीकमगढ़ (Tikamgarh Voter Card) में हड़कंप मच गया। जहां केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के बंगले के पास से वोटर आईडी कार्ड अधजले पाए गए। इसकी सूचना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

अधजली हालत में मिले वोटर आईडी

केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास रात के समय में करीब 43 वोटर कार्ड (Tikamgarh Voter Card) बरामद हुए हैं। आशंका है कि इनको जलाने का प्रयास किया जा रहा था। ये सभी वोटर कार्ड अधजले हुए पाए गए हैं। इसकी सूचना प्रशासन को मिली। इसके बाद आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे।

वोटर कार्ड के दुरुपयोग की आशंका

घटना की सूचना के बाद तहसीलदार और पटवारी समेत अन्य अमला मौके पर पहुंचा। जहां मौके से अधजले कार्ड (Tikamgarh Voter Card) जब्त किए गए। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर ने इन वोटर कार्ड्स के दुरुपयोग होने की आशंका जताई है।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

इस पूरे मामले की सूचना सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी के द्वारा प्रशासन को दी गई। इस मामले की जांच की मांग भी सांसद प्रतिनिधि ने की है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में इन वोटर कार्ड (Tikamgarh Voter Card) का इस्तेमाल हो सकता है। इसकी जांच होना चाहिए। इस पर कलेक्टर विवेक श्रोतिय के द्वारा जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story