Friday, August 7, 2026
No menu items!
Homeमध्यप्रदेशभोपालIllegal Soil Mining: सीहोर जिले में दलित किसान की जमीन से अवैध...

Illegal Soil Mining: सीहोर जिले में दलित किसान की जमीन से अवैध मिट्टी खनन! प्रशासन से कार्रवाई की मांग

भैरूंदा से विक्की वारिवा की रिपोर्ट

Illegal Soil Mining: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले (Sehore District) के ग्राम निमोटा (Nimota Village) निवासी दलित किसान सुरेश पिता मोहनलाल, उम्र 59 वर्ष, ने तहसील भैरुंदा (Bhairunda) के अनुविभागीय अधिकारी (Sub-Divisional Officer) को एक गंभीर शिकायत सौंपी है। किसान (Illegal Soil Mining) का आरोप है कि उसकी काबिज भूमि (Possessed Land) से एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती मिट्टी खनन (Illegal Excavation of Soil) कर विक्रय किया जा रहा है।

काबिज भूमि से जबरन मिट्टी निकालने का आरोप

शिकायत के अनुसार, ग्राम श्यामपुर निवासी जितेंद्र मुंडेल पिता सुआलाल मुंडेल, उम्र 40 वर्ष, पोकलेन मशीन (Illegal Soil Mining) से सुरेश की कृषि भूमि से अवैध रूप से मिट्टी निकालकर बेच रहा है। जब सुरेश ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी (Life Threat) दी।

सुरेश का कहना है कि यह अवैध गतिविधि पिछले वर्ष भी की गई थी। तब भी जितेंद्र ने उनकी जमीन से जबरन मिट्टी की खुदाई की थी और उल्टा उन पर मशीन फोड़ने का झूठा मामला दर्ज (False FIR) करवा दिया था।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

किसान सुरेश ने अपने आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि उक्त व्यक्ति द्वारा की जा रही यह गतिविधि अवैध मिट्टी खनन (Illegal Soil Excavation) की श्रेणी में आती है, जिससे न केवल उनकी निजी भूमि को नुकसान (Illegal Soil Mining) पहुंच रहा है बल्कि सरकारी नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है।

उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी भैरुंदा (SDO Bhairunda) से अनुरोध किया है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई (Legal Action) की जाए और उनकी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

भूमि विवादों में प्रशासन की भूमिका

मध्य प्रदेश में अक्सर किसानों की काबिज भूमि पर अवैध कब्जा (Illegal Land Possession) और खनन की घटनाएं सामने आती रहती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में प्रशासन (Illegal Soil Mining) को त्वरित जांच कर राजस्व विभाग (Revenue Department) और खनिज विभाग (Mining Department) की संयुक्त टीम से कार्रवाई करनी चाहिए।

Sanjeet Dhurwey
Sanjeet Dhurwey
संजीत कुमार धुर्वे एक वरिष्ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप के एडिटर हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले 14 साल से सक्रिय। वर्ष 2011 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। 2011 से 2024 तक के इस पूरे सफर में एबीपी न्‍यूज, सामुदायिक रेडियो, दैनिक भास्कर, हरभिूमि, बंसल न्‍यूज चैनल व समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर बखूबी जिम्मेदारी निभाई है। मौसम, खेल, राजनीतिक और अपराध रिपोर्टिंग, इन विषयों पर इनकी रुच‍ि है। हालांकि इनकी पकड़ प्रशासनिक, हेल्‍थ, लाइफ स्‍टाइल की खबरों पर भी पकड़ मजबूत हैं। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story