Thursday, August 6, 2026
No menu items!
Homeमध्यप्रदेशभोपालअनुच्छेद 370 और 35A हटने के 7 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री...

अनुच्छेद 370 और 35A हटने के 7 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

CM Mohan Yadav: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुच्छेद 370 और 35A की समाप्ति के 7 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 5 अगस्त 2019 को लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय भारत की एकता, अखंडता और संवैधानिक समानता को सशक्त बनाने वाला साबित हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “एक विधान, एक निशान, एक प्रधान” की मूल भावना के अनुरूप केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35A की विभाजनकारी व्यवस्था को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने इसे राष्ट्रहित में लिया गया ऐतिहासिक और दूरगामी फैसला बताया।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास, लोकतंत्र और समान अधिकारों को नई गति मिली है। साथ ही दोनों क्षेत्र ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी पूर्ण क्षमता और गति के साथ महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले ने देश की एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत किया है तथा सभी नागरिकों के लिए संवैधानिक समानता सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story