AdivasiDiwas: भैरूंदा। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर भैरूंदा में तहसील स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां तहसील के हर आदिवासी गांव से आदिवासी समुदाय के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी तारतम्य में ग्राम पाड़लिया में भी विश्व आदिवासी दिवस उत्साह से मनाया गया। गांव के आदिवासी समाजजनों ने गांव में विशाल जुलूस निकाला और रैली के रूप में भैरूंदा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पूरी तहसील से अलग—अलग टोलियां इस कार्यक्रम में शामिल हुई। भैरूंदा में सभी समाजजनों के द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली गई और आदिवासी एकता का संदेश दिया गया। इस दौरान तहसील स्तरीय कार्यक्रम महक वाटिका गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पाड़लिया के बच्चों के समूह द्वारा भी शानदार प्रस्तुति दी गई।


विश्व आदिवासी दिवस AdivasiDiwas के मौके पर सभी आदिवासी गांवों से रैली के रूप में आदिवासीजन शामिल हुए। ये सभी महक गार्डन में एकत्रित हुए। जहां से भैरूंदा के प्रमुख मार्गों से भव्य जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में आदिवासी एकता और जल जंगल जमीन हमारा हक समेत अन्य नारे लग रहे थे। वहीं आदिवासी युवा आदिवासी गीतों और ढोल मांदल की थाप पर नृत्य करते नजर आ रहे थे। नगर में करीब चार घंटे तक आदिवासियों ने जुलूस निकाला। इसके बाद वापस रैली के रूप में महक गार्डन पहुंचे। जहां रैली का समापन हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।


पाड़लिया के समूह ने दी मनमोहक प्रस्तुति
महक गार्डन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आदिवासी समूहों के द्वारा आदिवासी AdivasiDiwas और देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं ग्राम पाड़लिया के नृत्य समूह का नंबर आया। पाड़लिया के नृत्य समूह के द्वारा आदिवासी गीत और देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस समूह ने जनता और निर्णायक मंडल का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी।
वर्षा में भी कम नहीं हुआ उत्साह
9 अगस्त को भैरूंदा समेत ग्राम पाड़लिया में रूक रूक कर वर्षा का दौर जारी रहा, लेकिन यहां के आदिवासियों में उत्साह कम नहीं हुआ। रिमझिम वर्षा के बीच भी पाड़लिया के आदिवासी उत्साह के साथ आदिवासी AdivasiDiwas गानों में डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे।
एक माह से चल रही थी तैयारी
9 अगस्त विश्व आदिवासी दवस को लेकर पाड़लिया में एक माह पहले से तैयारी चल रही थी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति के गठन के बाद सभी आदिवासी AdivasiDiwas परिवारों से उचित राशि एकत्रित की गई। इसके बाद आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार कर इस आयोजन को सफल बनाने में यहां की युवा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



- विश्व आदिवासी दिवस 2026
- पाड़लिया में विश्व आदिवासी दिवस
- भैरूंदा विश्व आदिवासी दिवस
- भैरूंदा आदिवासी दिवस कार्यक्रम
- पाड़लिया आदिवासी समाज
- आदिवासी दिवस पर निकली रैली
- भैरूंदा आदिवासी रैली
- पाड़लिया के बच्चों की प्रस्तुति
- आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम भैरूंदा
- जल जंगल जमीन हमारा हक
- आदिवासी एकता रैली
- 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस
- भैरूंदा महक वाटिका गार्डन
- आदिवासी नृत्य प्रस्तुति
- मध्य प्रदेश विश्व आदिवासी दिवस
