Tuesday, August 25, 2026
No menu items!
Homeटॉप न्यूज़mp monsoon update: विदिशा-रायसेन में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई...

mp monsoon update: विदिशा-रायसेन में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई रास्ते बंद; दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित

mp monsoon update: विदिशा/रायसेन। मध्य प्रदेश के विदिशा और रायसेन जिले में सावन की तेज बारिश mp monsoon update ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बेतवा समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी-नालों के उफान पर आने से कई मार्गों पर आवागमन बंद करना पड़ा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य सड़कों और जिला मुख्यालय से संपर्क भी प्रभावित हुआ है।

विदिशा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 2.7 इंच बारिश दर्ज की गई। सोमवार सुबह से ही तेज बारिश mp monsoon updateका सिलसिला जारी रहने से बेतवा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता गया। इस सीजन में पहली बार बेतवा का पानी चरण तीर्थ के छोटे पुल तक पहुंच गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जिले के पठारी क्षेत्र में करीब 3.7 इंच, जबकि लटेरी तहसील में 4 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश mp monsoon update के कारण पठारी तहसील में खुरई और देवदा मार्ग पर नदी का पानी पुल तक पहुंच गया, जिसके बाद इस रास्ते पर यातायात रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि यह मार्ग रविवार सुबह से ही बंद है।

वहीं लटेरी तहसील के आनंदपुर थाना क्षेत्र में भी बारिश का असर देखने को मिला। ग्राम काछीखेड़ा और परवरिया के बीच नदी का पानी पुल के ऊपर बहने लगा है। रविवार रात से पुल पर पानी होने के कारण दोनों ओर से आवागमन बाधित है। लगातार बारिश से क्षेत्र के छोटे-बड़े नदी-नाले भी उफान पर हैं।

रायसेन में घोड़ापछाड़ नदी का जलस्तर बढ़ा

रायसेन जिले के सलामतपुर क्षेत्र में भी रातभर हुई तेज बारिश mp monsoon update के बाद हालात बिगड़ गए। उमरावगंज, गुदावल और सलामतपुर सहित आसपास के इलाकों में पानी का स्तर बढ़ गया है। कई छोटी पुलियों पर भी पानी आ जाने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

मुश्काबाद और ग्राम सत्ती के बीच बहने वाली घोड़ापछाड़ नदी में तेज बारिश के बाद अचानक जलस्तर बढ़ गया। नदी का पानी पुल से करीब 8 फीट ऊपर बहने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव के कारण पुल से यातायात पूरी तरह बंद हो गया।

पानी बढ़ने के चलते सत्ती, मुश्काबाद समेत करीब एक दर्जन गांवों का मुख्य हाईवे और जिला मुख्यालय की ओर संपर्क प्रभावित हुआ है। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की ओर से लोगों से नदी, पुल और तेज बहाव वाले रास्तों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। लगातार बारिश को देखते हुए निचले इलाकों और नदी किनारे बसे गांवों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story