Friday, August 7, 2026
No menu items!
Homeमध्यप्रदेशइंदौरMP New Medical College: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ में मेडिकल...

MP New Medical College: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की घोषणा की

MP New Medical College: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि झाबुआ में शीघ्र ही एक मेडिकल कॉलेज शुरू किया जाएगा। इस कॉलेज का संचालन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा यूनिवर्सिटी टीचिंग (MP New Medical College) डिपार्टमेंट के रूप में किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. यादव से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात कर चर्चा की।

मेडिकल कॉलेज का संचालन इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में होगा

कुलगुरू डॉ. सिंघई ने बताया कि झाबुआ में शुरू होने वाले मेडिकल कॉलेज (MP New Medical College) का संचालन इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में किया जाएगा। साथ ही, जिला चिकित्सालय झाबुआ को इस मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से संबंधित आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया भी जारी है।

कुलगुरू डॉ. सिंघई ने मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक ‘वक्रोक्ति’ भेंट की

मुलाकात के दौरान कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई (MP New Medical College) ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उनकी स्वलिखित पुस्तक ‘वक्रोक्ति’ भेंट की। यह पुस्तक डॉ. सिंघई की साहित्यिक दृष्टि और लेखन क्षमता को दर्शाती है।

इस नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना से झाबुआ क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story