Sehore Waterfall Incident: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की इछावर तहसील में भेरूखो झरना है। जहां वीआईटी कॉलेज कोठरी के छात्र पिकनिक मनाने के लिए गए थे। तभी सेल्फी लेते वक्त हादसा (Sehore Waterfall Incident) हो गया। झरने में अचानक से पानी का तेज बहान बढ़ गया। एक छात्र गहरे पानी में डूबने लगा। तभी दूसरा उसे बचाने के लिए पानी में उतरा और दोनों पानी में समा गए।
हादसे की सूचना इछावर पुलिस को दी गईं। पुलिस रात ज्यादा होने से दोनों छात्रों की तलाश नहीं कर पाई। 28 जुलाई को दोनों छात्रों को पुलिस और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू करेगी। बता दें कि वन विभाग की टीम को मौके पर तैनात कर दिया है।
एसपी दीपक शुक्ला ने जानकारी दी कि इछावर थाना क्षेत्र में भेरूखो झरना (Sehore Waterfall Incident) है। जहां आष्टा के VIT कॉलेज कोठरी के 5 दोस्त अपनी बाइक से शाम के समय खिवनी अभ्यारण के जंगल स्थित भेरूखो वाटरफॉल देखने पहुंचे थे। वे वहां नहाने लगे। इस दौरान दो छात्र मिसिंग है। दोनों की तलाश की जा रही है।
भेरूखो घूमने गए थे पांच छात्र
पुलिस के अनुसार वीआईटी कॉलेज कोठरी के पांच छात्र जिनमें नरेंद्र पुत्र चंद्र शेखर उम्र 20 साल जामनगर गुजरात, वामासी पुत्र कोठी उम्र 20, L बी नगर हैदराबाद, ललित पुत्र सेनबुक उम्र 20 हैदराबाद, सिन्मुक पुत्र उम्र 20 हैदराबाद, हेमंत पुत्र कृष्णा राव उम्र 20 हैदराबाद भेरूखो घूमने गए थे। इन छात्रों में से सेनबुक और हेमंत लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
