Betul Tribal Youth Fighting Video: मध्य प्रदेश में आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार अब बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में आदिवासियों के साथ कहीं मारपीट तो कहीं उनको बंधक बना लिया जाता है। पूर्व में आदिवासियों पर पेशाब की घटनाएं भी आमने आई थी। अब फिर से बैतूल जिले से बड़ी घटना सामने आई है, जहां आदिवासी युवक (Betul Tribal Youth Fighting Video) ड्राइवर के साथ मारपीट की गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बैतूल जिले के गांव बगदरा निवासी आदिवासी युवक अजय बारस्कर ड्राइवर है। वह आरोपी अंकित राठौर के पास ड्राइवरी का काम कर रहा था। अंकित के द्वारा आदिवासी युवक पर गेहूं चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की। इससे वह घायल हो गया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
आरोपी अंकित के द्वारा आदिवासी युवक ड्राइवर के साथ मारपीट का वीडियो (Betul Tribal Youth Fighting Video) एक किराना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भैंसदेही थाना क्षेत्र के पोखरनी गांव का बताया जा रहा है।
थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत
मारपीट की घटना के बाद युवक ने थाने में जाकर आरोपी अंकित के खिलाफ (Betul Tribal Youth Fighting Video) शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उस पर अंकित के द्वारा गेहूं चोरी का आरोप लगाया है। जबकि गेहूं की चोरी उसने नहीं की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उग्र आंदोलन करेंगे आदिवासी संगठन
आदिवासी युवक के साथ मारपीट (Betul Tribal Youth Fighting Video) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बैतूल के आदिवासी संगठन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। संगठनों ने आरोपी अंकित राठौर के खिलाफ सख्त एक्शन लेकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो बैतूल में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
आदिवासी समाज को समर्पित इस न्यूज पोर्टल को आर्थिक सहयोग प्रदान करें, ताकि समाज के सभी मुद्दे जो दूसरे मीडिया संस्थान दबा रहे हैं, उनको प्रमुखता से उठाने में मदद मिलेगी।
आपके एक आर्थिक सहयोग से समाज के युवाओं के लिए मीडिया के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी खुलेंगे

