Bhavantar Yojana: भोपाल। प्रदेश के किसानों के लिए राहतभरी खबर है। मध्य प्रदेश सरकार ने 25 अक्टूबर से राज्यभर में 1400 से अधिक केंद्रों पर सोयाबीन (Bhavantar Yojana) की खरीदी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस वर्ष सोयाबीन की खरीदी 4892 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है।
अब तक 3 लाख 44 हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खरीदी केंद्रों (Bhavantar Yojana) पर व्यवस्था का निरीक्षण करें, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की प्रक्रिया होगी शुरू
पिछले दिनों हुई राज्य मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की प्रक्रिया (Bhavantar Yojana) शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत संभाग, उप- संभाग, जिले, तहसील और विकासखंडों का पुनर्गठन किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में आम नागरिकों और जन-प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे, जिन्हें पुनर्गठन आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकेगा। आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 4 से 6 माह का समय दिया गया है। नवंबर से आयोग विभिन्न संभागों का दौरा करेगा और सुझावों पर विचार के बाद अपनी अनुशंसा राज्य सरकार को सौंपेगा।
रीवा विमानतल से शुरू होगी सस्ती हवाई सेवा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Bhavantar Yojana) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रीवा में नए विमानतल के उद्घाटन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बघेलखंड, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
सरकार आम जनता के लिए 999 रुपये में हवाई यात्रा की सुविधा शुरू कर रही है, जिससे पर्यटन और जन-परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही इंदौर से उज्जैन के बीच भी मात्र 1500 रुपये में हवाई सेवा शुरू की जा रही है।
