Wednesday, February 12, 2025
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Durg-Visakhapatnam Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री, 16...

Durg-Visakhapatnam Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री, 16 सितंबर से चलेगी ट्रेन

दुर्ग से विशाखपट्टणम तक अब सफर करना आसान हो जाएगा। कल यानी 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ को नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने वाले हैं। पीएम कल दुर्ग-विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे और प्रदेशवासियों को नई सौगात देंगे।
बता दें कि 16 सितंबर को यह ट्रायल के रूप में चलाई जाएगी। इसके बाद इसे नियमित रूप से 20 सितंबर को शुरू किया जाएगा। 20 से यह अपने निर्धारित समय के अनुसार ही चलेगी। यह गुरुवार को छोड़कर दोनों ओर से सप्ताह में छह दिन चलेगी।

16 कोच वाली वंदे भारत दोनों ओर से चलेगी

दुर्ग—विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोनों छोर से 20 सितंबर को शुरू हो जाएगी। वंदे भारत की गाड़ी संख्या 20829 व 20830 है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, केवल गुरुवार को दोनों ओर से इसका संचालन बंद रहेगा। इसमें कुल 16 कोच लगाए गए हैं।

फीचर्स में किए गए कई बदलाव

जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ राज्य को यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। यह ट्रेन भगवा रंग की होगी, जिसका रंग नारंगी है। इसके अलावा इस ट्रेन में कई बदलाव किए गए हैं। पुराने मॉडल की तुलना में यह ट्रेन काफी अपडेट है। इसके ​फीचर्स में भी कई तरह के बदलाव किए गए हैं।

यह दी गई समय सारणी

रेलवे के द्वारा बताया गया कि ट्रेन नंबर 20830 विशाखापत्तनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस कल यानी 16 सितंबर को शाम 4.15 बजे रायपुर स्टेशन से रवाना होगी। जो कि महासमुंद 4.45 बजे पहुंचेगी। यहां से खरियार 5.30 बजे, 5.35 बजे रवाना, कांटाभांजी 6.05 बजे, 6.15 बजे रवाना, टिटलागढ़ 6.50 बजे 7.05 बजे छूटेगी। इसी तरह केसिंगा 7.20 बजे, 7.25 बजे रवाना, रायगढ़ा 9 बजे 9.10 बजे रवाना होगी और रात 12.20 बजे विशाखापट्टनम पहुंच जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट

Web Story