Friday, March 28, 2025
No menu items!
spot_img
Homeटॉप न्यूज़Lord Birsa Munda Jayanti: बिहा बाबा टोहरिया सुल्तानपुर में बिरसा मुंडा जन्मोत्सव,...

Lord Birsa Munda Jayanti: बिहा बाबा टोहरिया सुल्तानपुर में बिरसा मुंडा जन्मोत्सव, मंत्री संपतिया उईके मुख्य अतिथि होंगी

Lord Birsa Munda Jayanti: नवंबर 15 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देशभर के आदिवासी समाज के द्वारा उत्साह से मनाई जाएगी। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर पूरे मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज संगठन तैयारी कर रहे हैं। इसी तारीख को आदिवासी समाज जनजातीय गौरव दिवस (Lord Birsa Munda Jayanti) के रूप में भी मनाता है।
बता दें कि बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव को लेकर रायसेन जिले में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। जहां जय सर्व आदिवासी सामाजिक सेवा समिति के द्वारा बिहा बाबा टोहरिया सुल्तानपुर जिला रायसेन में कार्यक्रम आयोजित किया है।

भगवान बिरसा मुंडा जन्मोत्सव में आएंगी कैबिनेट मंत्री

जय सर्व आदिवासी सामाजिक सेवा समिति (Lord Birsa Munda Jayanti) ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। भगवान बिरसा मुंडा का जन्मोत्सव (जयंती) 14 नवंबर 2024 दिन गुरूवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर कार्यक्रम रात 8 बजे से 15 नवंबर सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके शामिल होंगी। इसी के साथ ही राधासिंह राज्य मंत्री मप्र शासन, सुरेन्द्र पटवा विधायक भोजपुर, जतनसिंह उईके मगरधा, जानकी प्रसाद ककोड़िया घाना कलां, बलीराम उईके दियाबाड़ी, लक्ष्मीचन्द दिवार कुंडा, रघुवीरसिंह उईके बघेड़ी मौजूद रहेंगे।

बिरसा मुंडा और बड़ा देव के भजनों की प्रस्तुति

भगवान बिरसा मुंडा जयंती (Lord Birsa Munda Jayanti) के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। आयोजन की विशेष अतिथि आदिवासी समाज की प्रसिद्ध सिंगर प्रियांशी भल्लावी जबलपुर आएंगी। वे यहां भगवान बिरसा मुंडा और बड़ा देव के भजनों की प्रस्तुति देंगी। आयोजन को लेकर समिति का निर्माण कर सभी को जिम्मेदारी भी सौंगी गई है।

आयोजन समिति में ये रहेंगे प्रमुख

प्रहलादसिंह सरयाम गैलपुर, ब्रजलाल उईके मगरधा, (Lord Birsa Munda Jayanti) गंगाराम वस्करे चुरका, रामरतन नावरे सरपंच ताड़ी, रामस्वरूप इमने कासिया, विजयराम उईके सुल्तानपुर, दशरथ उईके लुलका, बदामीलाल उईके नीलगढ़,

आयोजन समिति में ये प्रमुख

अध्यक्ष संतराम उईके दियावाड़ी, उपाध्यक्ष भैयालाल नावरे पिपालिया सरपंच, (Lord Birsa Munda Jayanti) प्रकाश इमने कडैया सरपंच, सचिव कुलदीप दिवार सुल्तानपुर, मनफूल उईके सुल्तानपुर, कोषाध्यक्ष सौरभ सरयाम मगरई, संजय कुवंर तजपुरा, सह सचिव सुन्दर इमने बोरखारी, राजू सरयाम तजपुरा, संगठन मंत्री अंकित इमने सिरवारा, महेश सरयाम कमरौरा, प्रचार मंत्री रितिक धुर्वे सांतरा, विनोद उईके मगरधा, सह कोषाध्यक्ष उमेश कर्प सेमरी, सुरेश उईके वधेड़ी को शामिल किया गया है।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट

Web Story