Wednesday, February 12, 2025
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Maha Kumbh 2025: अदाणी ग्रुप कर रहा भक्तों की सेवा, ग्रीन गॉल्फ...

Maha Kumbh 2025: अदाणी ग्रुप कर रहा भक्तों की सेवा, ग्रीन गॉल्फ कार्ट से कुंभ में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं को घुमाएंगे

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) मेले का आयोजन किया जा रहा है। जहां करोड़ों की संख्या में हर दिन श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इन श्रद्धालुओं की सेवा में कई बिजनेस ग्रुप लगे हुए हैं। इन्ही ग्रुप में से एक है अदाणी ग्रुप जो कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है।
कुंभ (Maha Kumbh 2025) मेले में देश और दुनिया से भक्त पहुंच रहे हैं। प्रयागराज का कुंभ भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहां हर दिन करोड़ों भक्त पवित्र संगम में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। जहां अदाणी की ग्रीन गॉल्फ कार्ट सेवा लाखों श्रृद्धालुओं की सेवा में लगी है।

ग्रुप के द्वारा लाखों किलोमीटर की यात्रा श्रद्धालुओं को कराएगी। 17 फरवरी 2025 तक चलने वाले इस महाकुंभ में करीब अब तक 2,5 लाख से ज्यादा श्रृद्धालुओं ने यात्रा की है। इन श्रद्धालुओं को 25 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा कराई गई है।

इन भक्तों के लिए की विशेष व्यवस्था

बता दें कि अदाणी ग्रुप ने महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में आने वाले दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों की माताओं के लिए बैटरी से चलने वाली ग्रीन गॉल्फ कार्ट की सुविधा दी है। इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली है। वे स्नान ध्यान व धार्मिक अनुष्ठान में इस सुविधा के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

गॉल्फ कार्ट से दी जा रही सेवाएं

बता दें कि अदाणी समूह (Adani Grup) बैटरी से चलने वाली ग्रीन गॉल्फ कार्ट (Golf Kart) से सेवा कर रहा है। कुंभ (Maha Kumbh 2025) मेले में सेक्टर 19 स्थिति इस्कॉन द्वारा स्थापित केंद्र के पास सेवा शुरू की गई है। यहां लगी गॉल्फ कार्ट (Golf Kart) से निरंतर सेवाएं प्रदान की जा रही है। यहां सुबह 6 बजे से देर रात तक कार्ट लोगों को तय सीमातक ले जाने का काम कर रही है। इसमें बुजुर्ग और बच्चे इसका लाभ ले रहे हैं।

एक बार में 80 से 90 किलोमीटर का सफर तय

अभी 30 गॉल्फ कार्ट 9 जनवरी 2025 से सेवा में लगी है। एक कार्ट एक बार चार्ज करने पर 80 से 90 किलोमीटर तक चलती है। इसमें एक बार में 8 से 10 भक्त (Maha Kumbh 2025) बैठ सकते हैं। यह पूरे दिन में एक कार्ट करीब 1000 से ज्यादा भक्तों को सेवाएं दे रही हैं। इस तरह कुल 30 गॉल्फ कार्ट हर दिन औसतन 30 हजार लोगों को सेवाएं दे रही हैं।

इसी के तहत 9 जनवरी 2025 से 17 जनवरी 2025 तक 2 लाख 50 हजार से अधिक भक्तों को कुंभ मेले का भ्रमण कराया जा चुका है। कुंभ (Maha Kumbh 2025) मेले में यह सुविधा 14 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। इस हिसाब से अनुमान लगाएं तो अदाणी की गॉल्फ कार्ट से मेले की समाप्ति तक 1 लाख 50 हजार से ज्यादा भक्तों को 1 लाख किलोमीटर से भी ज्यादा की यात्रा कराकर सेवा प्रदान करेगी।

आरती संग्रह का निशुल्क वितरण

अदाणी ग्रुप (Adani Grup) की ओर से सेवा भावना और इस्कान के द्वारा स्थापित केंद्र से रोज लाखों भक्तों को महाप्रसाद वितरण किया जा रहा है। अदाणी-इस्कॉन के भंडारे में हर दिन सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक भोजन वितरण किया जाता है। जो मेला क्षेत्र में कई स्थानों पर चल रहा है। हर कैंप में 400-500 वालंटियर सेवा में लगे हैं। जहां रोज करीब 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु भोजन ग्रहण कर रहे हैं।

आयोजकों ने अनुमान लगाया है कि पूरे महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) मेले के दौरान करीब 50 लाख से ज्यादा भक्त निशुल्क भोजन ग्रहण कर सकेंगे। इसी के साथ ही अदाणी ग्रुप द्वारा गीता प्रेस के साथ मिलकर आरती संग्रह का भी वितरण किया जा रहा है। इस पुस्तक में 102 आरतियों का संग्रह है। कुल 1 करोड़ मुफ्त आरती संग्रहों का वितरण करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट

Web Story