MP Police Bharti 2025: मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हाल ही में हुई सीएम मोहन यादव कैबिनेट (MP Cabinet Meeting) की बैठक में युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश में लगभग 932 से ज्यादा पदों पर पुलिस बैंड के लिए भर्ती (MP Police Bharti 2025) निकाली जाएगी। इसको लेकर जल्द ही पुलिस विभाग के द्वारा पूरी प्रक्रिया तैयार की जाएगी। इसके बाद जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी होगा।
बता दें कि प्रदेश में आने वाले समय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अलग—अलग विभागों में लगभग ढाई लाख नौकरी का ऐलान किया है। इसी के साथ ही प्रदेश में करीब डेढ़ लाख कर्मचारी रिटायर भी हो रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में आने वाले समय में बंपर भर्ती आने वाली है।
पुलिस बैंड में होगी सीधी भर्ती
मध्य प्रदेश में जल्द ही पुलिस विभाग में भर्ती (MP Police Bharti 2025) निकलने वाली है। इसमें पुलिस विभाग में संगीत का शौक रखने वाले युवाओं को भर्ती किया जाएगा। इसी के साथ ही प्रदेश में पुलिस बैंड तैयार किया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी होगा।
हर जिले में पुलिस बैंड की होगी स्थापना
15 जनवरी को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक (MP Cabinet Meeting) में निर्णय लिया गया कि मध्यप्रदेश के जिलों में पुलिस बैंड की स्थापना की जाएगी। इसके लिए कुल 932 नए पदों के सृजन की स्वीकृति (MP Police Bharti 2025) प्रदान की है। इसमें 10 निरीक्षक बैंड, 38 उप निरीक्षक बैंड, 72 सहायक उप निरीक्षक बैंड, 170 प्रधान आरक्षक बैंड और 642 आरक्षक बैंड के पद निकाले जाएंगे।