Friday, August 7, 2026
No menu items!
Homeमध्यप्रदेशभोपालShiv Parvati Ration Shop Dispute: आदिवासी समूह की राशन दुकान पर राजपूत...

Shiv Parvati Ration Shop Dispute: आदिवासी समूह की राशन दुकान पर राजपूत का कब्जा, मारपीट का आरोप

Shiv Parvati Ration Shop Dispute: मध्यप्रदेश के सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र (Deori Vidhan Sabha area) के ग्राम चिरचिटा सुखजू में आदिवासियों के नाम से पंजीकृत शिव पार्वती स्व-सहायता समूह (Shiv Parvati Self-Help Group) की राशन दुकान विवादों (Shiv Parvati Ration Shop Dispute) में है। शिकायत में आरोप है कि दुकान का संचालन वास्तविक समूह की बजाय बाहरी लोगों द्वारा कब्जा कर किया जा रहा है। इसको लेकर आदिवासी समाज ने राज्यपाल और कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया है।

आदिवासियों से अभद्र व्यवहार और मारपीट

ग्रामवासियों का आरोप है कि दुकान (Shiv Parvati Ration Shop Dispute) का संचालन करने वाली नीलम राजपूत (Neelam Rajput) आदिवासी परिवारों से अभद्र व्यवहार करती हैं। राशन वितरण के समय गाली-गलौच और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। यहां तक कि स्थानीय लोगों ने शराब पिलाने और दंबगों के सहयोग का भी आरोप लगाया है।

फर्जी सदस्यता और समूह पर कब्जा

आदिवासी महिलाओं द्वारा गठित इस समिति में मूल सदस्य रश्मि गोंड (Rashmi Gond) थीं। लेकिन आरोप है कि नीलम राजपूत ने अपनी बहन रश्मि राजपूत (Rashmi Rajput) का नाम जोड़कर ग्रामीणों को गुमराह किया और दुकान पर कब्जा जमा लिया।

राशन वितरण में गड़बड़ी

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पिछले 6–6 महीनों से ग्रामीणों को नियमित रूप से राशन (Shiv Parvati Ration Shop Dispute) नहीं मिला। यदि कोई राशन मांगता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। हाल ही में इसी मामले में थाना देवरी में अपराध भी दर्ज किया गया है।

शासन की योजनाओं का दुरुपयोग

समिति के सदस्यों का आरोप है कि सरकारी योजनाओं से मिलने वाली राशि का व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग हो रहा है। साथ ही, वास्तविक आदिवासी समूह को दरकिनार कर फर्जी तरीके से दुकान का संचालन किया जा रहा है।

क्या है ग्रामीणों की मांग?

ग्राम पंचायत चिरचिटा सुखजू और नारायणपुर के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि:

  • नीलम राजपूत को तत्काल दुकान संचालन से अलग किया जाए।
  • राशन वितरण का कार्य केवल शिव पार्वती समूह (Shiv Parvati Group) के वास्तविक सदस्यों को सौंपा जाए।
  • दर्ज मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई हो।

प्रमुख तथ्य

  • समूह गठन: 29 मई 2010
  • पंजीकरण क्रमांक: 1251000/903/06/सी./10/एम.
  • बैंक खाता संख्या: 3155822116 (सेंट्रल बैंक, गौडझामर)
  • सदस्य संख्या: 11 महिलाएँ (आदिवासी समुदाय से)
Sanjeet Dhurwey
Sanjeet Dhurwey
संजीत कुमार धुर्वे एक वरिष्ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप के एडिटर हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले 14 साल से सक्रिय। वर्ष 2011 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। 2011 से 2024 तक के इस पूरे सफर में एबीपी न्‍यूज, सामुदायिक रेडियो, दैनिक भास्कर, हरभिूमि, बंसल न्‍यूज चैनल व समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर बखूबी जिम्मेदारी निभाई है। मौसम, खेल, राजनीतिक और अपराध रिपोर्टिंग, इन विषयों पर इनकी रुच‍ि है। हालांकि इनकी पकड़ प्रशासनिक, हेल्‍थ, लाइफ स्‍टाइल की खबरों पर भी पकड़ मजबूत हैं। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story