MP Heavy Rain Alert: अक्टूबर की शुरुआत से ही मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में लगातार बारिश का दौर जारी है। मानसून विदाई से पहले राज्य के पूर्वी हिस्सों में खासा मेहरबान दिख रहा है। मौसम विभाग (MP Heavy Rain Alert) ने शनिवार को चार जिलों – रीवा (Rewa), मऊगंज (Mauganj), सीधी (Sidhi) और सिंगरौली (Singrauli) – के लिए भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर 4.5 इंच तक बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान (Meteorologist Forecast)
मौसम विज्ञानी के अनुसार, इस समय तीन प्रमुख मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं:
- बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र
- अरब सागर में लो-प्रेशर एरिया
- उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्से में ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण
इन तीनों सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से मध्यप्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। इसका असर आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
भोपाल में अगले 5 दिन तक बारिश (Rain in Bhopal Next 5 Days)
राजधानी भोपाल (Bhopal) और आसपास के इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। शुक्रवार को दिनभर बादल और धूप के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आर्द्र गर्मी से परेशान राजधानीवासियों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल में शनिवार से मौसम बदलना शुरू होगा और अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
