Friday, August 7, 2026
No menu items!
Homeटॉप न्यूज़MP Heavy Rain Alert: रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आज भारी...

MP Heavy Rain Alert: रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आज भारी वर्षा, भोपाल में 5 दिन तक बारिश

MP Heavy Rain Alert: अक्टूबर की शुरुआत से ही मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में लगातार बारिश का दौर जारी है। मानसून विदाई से पहले राज्य के पूर्वी हिस्सों में खासा मेहरबान दिख रहा है। मौसम विभाग (MP Heavy Rain Alert) ने शनिवार को चार जिलों – रीवा (Rewa), मऊगंज (Mauganj), सीधी (Sidhi) और सिंगरौली (Singrauli) – के लिए भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर 4.5 इंच तक बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान (Meteorologist Forecast)

मौसम विज्ञानी के अनुसार, इस समय तीन प्रमुख मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं:

  • बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र
  • अरब सागर में लो-प्रेशर एरिया
  • उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्से में ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण

इन तीनों सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से मध्यप्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। इसका असर आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

भोपाल में अगले 5 दिन तक बारिश (Rain in Bhopal Next 5 Days)

राजधानी भोपाल (Bhopal) और आसपास के इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। शुक्रवार को दिनभर बादल और धूप के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आर्द्र गर्मी से परेशान राजधानीवासियों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल में शनिवार से मौसम बदलना शुरू होगा और अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Sanjeet Dhurwey
Sanjeet Dhurwey
संजीत कुमार धुर्वे एक वरिष्ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप के एडिटर हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले 14 साल से सक्रिय। वर्ष 2011 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। 2011 से 2024 तक के इस पूरे सफर में एबीपी न्‍यूज, सामुदायिक रेडियो, दैनिक भास्कर, हरभिूमि, बंसल न्‍यूज चैनल व समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर बखूबी जिम्मेदारी निभाई है। मौसम, खेल, राजनीतिक और अपराध रिपोर्टिंग, इन विषयों पर इनकी रुच‍ि है। हालांकि इनकी पकड़ प्रशासनिक, हेल्‍थ, लाइफ स्‍टाइल की खबरों पर भी पकड़ मजबूत हैं। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story