Friday, August 7, 2026
No menu items!
Homeटॉप न्यूज़Chhindwara News: उमरेठ में बड़ादेव स्थापना दिवस पर गूंजा गोंडी लोकगीतों का...

Chhindwara News: उमरेठ में बड़ादेव स्थापना दिवस पर गूंजा गोंडी लोकगीतों का स्वर

Chhindwara News: गोंड समाज महासभा के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम शिलादेही, तहसील उमरेठ, जिला छिंदवाड़ा में बड़ादेव स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन 12 जनवरी 2026, सोमवार को सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडा पुजारी द्वारा विधिवत गोगो पूजन एवं भंडारा प्रसाद वितरण से की गई। इसके पश्चात सामाजिक वक्ताओं ने समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में बैतूल जिले की प्रसिद्ध गायिका ममता उइके, सुमन वंशकार (जिला सिवनी), गोलू तुमडाम (छिंदवाड़ा) सहित गोंडी लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनका उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में जय सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश बट्टी, राजकुमार ट्रेलर, मोहब्बत धुर्वे, सचिन बट्टी, गंगाप्रसाद बाबा, सुमरलाल धुर्वे, राधेश्याम धुर्वे, रघुवीर बट्टी, बिस्तु बट्टी, खुनू, लेखराम धुर्वे, संजय, गोवर्धन कवरेती, जुगनू धुर्वे, शिव अधिकार पांडा, लख्मी, अनिल धुर्वे, अनिल कवरेती सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के संयोजक अरविंद उइके रहे। साथ ही गोंड समाज महासभा के विभिन्न पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमती शशि परतेती (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश), पवन मशराम (कार्यवाहक अध्यक्ष, परासिया), दिनेश मरकाम, पुष्पेंद्र कमरे, पप्पू मरकाम, गीता मरकाम, माया धुर्वे (जिला अध्यक्ष, आदिवासी विकास परिषद), राहुल सारठी, निलेश मर्सकोले, दिलीप भलावी, राजेंद्र प्रसाद कमरे (विद्युत सहायक अभियंता), देवी सिंह काकोडिया, लखन उइके, सिलुजू कुडोपा, सुनील धुर्वे (सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त), रामप्रसाद कुमरे (पूर्व सरपंच), दिनेश भलावी (मंडल अध्यक्ष), प्रकाश नवरेती, सुदामा संदीप धुर्वे (सरपंच), दिलीप कुपेती सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला सिवनी से पधारी गोंड समाज महासभा की टीम द्वारा जिला छिंदवाड़ा के ग्राम बड़कुई की बेटी अकेजा को नागपुर में आयोजित नेशनल लेवल ट्राइबल कैंप के फैशन शो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों ने समस्त सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

Sanjeet Dhurwey
Sanjeet Dhurwey
संजीत कुमार धुर्वे एक वरिष्ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप के एडिटर हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले 14 साल से सक्रिय। वर्ष 2011 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। 2011 से 2024 तक के इस पूरे सफर में एबीपी न्‍यूज, सामुदायिक रेडियो, दैनिक भास्कर, हरभिूमि, बंसल न्‍यूज चैनल व समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर बखूबी जिम्मेदारी निभाई है। मौसम, खेल, राजनीतिक और अपराध रिपोर्टिंग, इन विषयों पर इनकी रुच‍ि है। हालांकि इनकी पकड़ प्रशासनिक, हेल्‍थ, लाइफ स्‍टाइल की खबरों पर भी पकड़ मजबूत हैं। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story