Friday, August 7, 2026
No menu items!
Homeमध्यप्रदेशभोपालChhindwara News: ग्राम कमेटी शीलादेही में बड़े देव स्थापना वार्षिकोत्सव का भव्य...

Chhindwara News: ग्राम कमेटी शीलादेही में बड़े देव स्थापना वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

Chhindwara News: ग्राम कमेटी शीलादेही, ब्लॉक उमरेठ, जिला छिंदवाड़ा में गोंड समाज महासभा के तत्वावधान में बड़ा देव स्थापना वार्षिकोत्सव दिवस समारोह बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक एवं उमरेठ ब्लॉक अध्यक्ष तिरूमाल अरविंद उइके जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और परंपरागत एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत बड़ा देव गोगो पूजन पारा महा सुमरनी से की गई, जिसमें प्रसिद्ध गोंडी गायिका तिरूमाय ममता उइके जी (जिला बैतूल), तिरूमाय सुमन वंशकार जी (जिला सिवनी) एवं तिरूमाल गोलू तुडाम जी (छिंदवाड़ा) ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। इसके पश्चात् श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया।

तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत हल्दी-चावल का टीका लगाकर पारंपरिक रूप से किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से तिरूमाय शशि परतेती जी (प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, गोंड समाज महासभा), तिरूमाल ठाकुर जितेंद्र शाह नर्रे जी (संभागीय उपाध्यक्ष), तिरूमाल सुरजू उइके जी (ब्लॉक अध्यक्ष छिंदवाड़ा), तिरूमाल दुर्गा प्रसाद मसराम जी (नगर अध्यक्ष), तिरूमाल सुखदेव कुमरे जी (जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), तिरूमाल बाबूलाल युवनाती जी (नगर सचिव), तिरूमाल मुकेश धुर्वे जी (कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष छिंदवाड़ा) सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में परासिया, छिंदवाड़ा एवं अन्य क्षेत्रों से आए सामाजिक पदाधिकारियों में तिरूमाल वीर प्रसाद परतेती जी, तिरूमाल पवन मसराम जी, तिरूमाल दिना मरकाम जी, तिरूमाय गीता मरकाम जी, तिरूमाल मोहन उइके जी, तिरूमाल अजय उइके जी, तिरूमाल वीरपाल युवनाती जी, तिरूमाल धनपाल धन्नू धुर्वे जी, तिरूमाल गगन भलावी जी, तिरु रुपेश उइके जी, तिरु अर्जुन ककोडिया जी सहित कई गणमान्यजन शामिल हुए।

इसके साथ ही ग्राम कमेटी भैसाडंड एवं ग्राम कमेटी कमठी से आए प्रतिनिधियों में तिरूमाल मुकेश धुर्वे जी, तिरु समीर युवनाती, सूरज मर्सकोले, शिवकुमार सल्लाम, राजेश मर्सकोले, गोपाल सिंदराम, सेवाराम सल्लाम, सुभाष भलावी, सुखलाल सल्लाम, विनोद सल्लाम, राजकुमार सल्लाम, यश मर्सकोले, कमलेश मर्सकोले, राजू सल्लाम, भोला सल्लाम, दिलीप सल्लाम, दिनेश परतेती, सूरज भान भलावी, चंदू सल्लाम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माया धुर्वे जी (जिला अध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद छिंदवाड़ा), तिरूमाल राहुल सराठी जी (वार्ड पार्षद न्यूटन परासिया), तिरूमाल दिलीप भलावी जी (सहायक विद्युत अभियंता), सुदामा संदीप धुर्वे जी (सरपंच ग्राम पंचायत शीलादेही), जय सेवा समिति अध्यक्ष प्रकाश उइके जी, राजकुमार टेलर्स, मोहब्बत धुर्वे, सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक सिलूजी कुडोपा, सचिन बट्टी, गंगा प्रसाद बाबाजी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर ग्राम बड़कुही की बेटी अकेला उइके को नागपुर में आयोजित नेशनल लेवल टारवल कैंप, कोया पुगार एवं कोया मुटाल फैशन सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गोंड समाज महासभा द्वारा सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गोंडी गायिका तिरूमाय ममता उइके जी, तिरूमाय सुमन वंशकार जी एवं भुमका तिरूमाल गोलू तुडाम जी ने अपने सुमधुर गोंडी गीतों से समां बांध दिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस कार्यक्रम में ग्राम शीलादेही, जेठू खमरा, जमनिया जेठू, उमरेठ, इकलेहरा, भाझीपानी, परासिया, न्यूटन चिखली सहित आसपास के क्षेत्रों से मातृशक्ति, पितृशक्ति एवं युवाशक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान सामाजिक वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में समाज की आर्थिक, शैक्षणिक उन्नति, जल-जंगल-जमीन, नेग-दस्तूर, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन जय सेवा के उद्घोष के साथ किया गया।

Sanjeet Dhurwey
Sanjeet Dhurwey
संजीत कुमार धुर्वे एक वरिष्ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप के एडिटर हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले 14 साल से सक्रिय। वर्ष 2011 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। 2011 से 2024 तक के इस पूरे सफर में एबीपी न्‍यूज, सामुदायिक रेडियो, दैनिक भास्कर, हरभिूमि, बंसल न्‍यूज चैनल व समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर बखूबी जिम्मेदारी निभाई है। मौसम, खेल, राजनीतिक और अपराध रिपोर्टिंग, इन विषयों पर इनकी रुच‍ि है। हालांकि इनकी पकड़ प्रशासनिक, हेल्‍थ, लाइफ स्‍टाइल की खबरों पर भी पकड़ मजबूत हैं। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story