Friday, August 7, 2026
No menu items!
Homeटॉप न्यूज़Bhaironda Medical Negligence Case: अस्थियों में मिली कैंची, एक माँ की जान...

Bhaironda Medical Negligence Case: अस्थियों में मिली कैंची, एक माँ की जान की कीमत सिर्फ तबादला?: कुंवर सुमित नर्रे

Bhaironda Medical Negligence Case: सिंहपुर निवासी एक महिला की ऑपरेशन के दौरान हुई मृत्यु और तत्पश्चात अस्थियों में ‘सर्जिकल कैंची’ मिलने के सनसनीखेज मामले में कांग्रेस नेता कुंवर सुमित नर्रे ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को केवल लापरवाही नहीं, बल्कि ‘जिम्मेदारों द्वारा की गई हत्या’ करार दिया है।
कुंवर सुमित नर्रे ने प्रेस नोट जारी बयान में कहा कि यह सोचकर ही रूह कांप जाती है कि उस माँ ने अंतिम समय में कितनी असहनीय पीड़ा सही होगी। उन्होंने प्रशासन द्वारा दोषी डॉक्टर का केवल ‘तबादला’ किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानांतरण कोई सजा नहीं, बल्कि दोषियों को दिया जा रहा संरक्षण है।

तीन मासूमों के भविष्य पर संकट

नर्रे ने कहा कि इस घोर लापरवाही के कारण तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चे—जिनमें एक 3 साल का, दूसरा 15 माह का और तीसरा नवजात शिशु है, अनाथ हो गए हैं। इन बच्चों के सिर से माँ का साया उठना समाज और शासन के लिए शर्म का विषय है।

हमारी प्रमुख मांगें

कांग्रेस नेता ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि, दोषी डॉक्टर को तत्काल सरकारी सेवा से बर्खास्त किया जाए और उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो।

लापरवाही करने वाले डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द किया जाए।

पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और तीनों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार उठाए।

Tribal Land Illegal Encroachment
कांग्रेस नेता सुमित नर्रे ने उठाई मांग

नर्रे ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन मासूम बच्चों को न्याय नहीं मिला और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो वे जनता के साथ सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story