Independence Day 2024: पूरे देशभर में आज आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया। इसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी पूरे उत्साह के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया।
जहां मुख्य अतिथि सीएम विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण (Independence Day 2024) किया और परेड की सलामी ली। इसी दौरान सीएम ने प्रदेश के 46 पुलिस जवानों को सम्मानित किया। इन जवानों में पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
इन उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के मुख्य समारोह में सीएम ने 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस वीरता पदक से 26, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 2, सराहनीय सेवा सुधार पदक से 2 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 5 अधिकारी-कर्मचारियों को सीएम साय ने अलंकृत किया।
राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक से सम्मानित
छत्तीसगढ़ (Independence Day 2024) के पुलिस जवानों को राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक 2024 से सम्मानित किया गया। जिन पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया, उन पुलिस जवानों में हेमंत पटेल निरीक्षक, जिला-बलौदाबाजार, सुक्कु राम नाग उप निरीक्षक नारायणपुर, मालिक राम निरीक्षक कांकेर,
संतोष चंदन प्रधान आरक्षक नारायणपुर, साकेत कुमार बंजारे निरीक्षक बीजापुर, भुवन सिंह बोरा कंपनी कमाण्डर 21वीं वाहिनी छसबल बालोद, संजय पात्न उप निरीक्षक दंतेवाड़ा धरम सिंह तुलावी उप निरीक्षक बीजापुर, वीरेन्द्र कंवर उप निरीक्षक सुकमा, (Independence Day 2024) पतिराम पोड़ियाम उप निरीक्षक कांकेर, दिलीप कुमार वासनिक प्लाटून कमाण्डर एसटीएफ बघेरा-दुर्ग, शहीद रमेश सुनीता बुझे की पत्नी जुरी, प्रधान आरक्षक बीजापुर की पत्नि सुनीता जुर्री, शहीद रमेश कोरसा आरक्षक बीजापुर की पत्नी उषा कोरसा, शहीद सुभाष नायक आरक्षक बीजापुर की पत्नी दुशीला नायक, शहीद रामदास कोर्राम आरक्षक एसटीएफ बघेरा-दुर्ग की पत्नी परमशीला कोर्राम, शहीद जगतराम कंवर आरक्षक एसटीएफ बघेरा-दुर्ग की पत्नी कुमारी बाई कंवर, शहीद सुख सिंह आरक्षक एसटीएफ बघेरा-दुर्ग की पत्नी सेवंतीन फरस, शहीद रमाशंकर सिंह आरक्षक एसटीएफ बघेरा-दुर्ग की पत्नी बिस्तुरी सिंह पैकरा, शहीद शंकर नाग आरक्षक एसटीएफ बघेरा-दुर्ग की पत्नी सुखदई नाग समेत अन्य का सम्मान किया गया।
विशिष्ट सेवा सम्मान
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक 2024 (Independence Day 2024) का सम्मान अमित कुमार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय रायपुर, केएल ध्रुव उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर को प्रदान किया गया। इसी तरह सराहनीय सेवा के लिए भी सम्मान प्रदान किया गया।
ये खबर भी पढ़ें:IMD Monsoon Update 2024: पूर्वी भारत समेत इन राज्यों में अगले पांच दिनों में भारी बारिश
पुलिस अधिकारियों को ये पदक भी मिले
छत्तीसगढ़ (Independence Day 2024) में सराहनीय सुधार सेवा पदक 2024 का सम्मान भी प्रदान किया गया। यह सम्मान गिरधर सेन सेवा निवृत्त प्रहरी केन्द्रीय जेल रायपुर, लक्ष्मीराम यादव प्रहरी, जिला जेल कोरबा
को प्रदान किया गया। इसके अलावा राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार 2024 (Independence Day 2024), राज्यपाल पुरस्कार शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक रेंज पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग को प्रदान किया। मुख्यमंत्री (Independence Day 2024) पुरस्कार दिलहरण सिंह ठाकुर सहायक उप निरीक्षक जिला-धमतरी को दिया। रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार भारती मरकाम निरीक्षक जिला-बिलासपुर को, वीरनारायण सिंह पुरस्कार अजाक थाना जिला-बेमेतरा, पुलिस महानिदेशक पुरस्कार अंजू सिंह महिला प्रधान आरक्षक जिला-राजनांदगांव को प्रदान किया गया।