Wednesday, December 17, 2025
No menu items!
Homeटॉप न्यूज़MP Congress Protest: कांग्रेस का सेबी के खिलाफ प्रदर्शन, कल 12 बजे...

MP Congress Protest: कांग्रेस का सेबी के खिलाफ प्रदर्शन, कल 12 बजे ईडी कार्यालय के बाहर धरना

MP Congress Protest: मप्र में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस हाई कमान के निर्देश पर मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी कांग्रेस (MP Congress Protest) सेबी के खिलाफ ईडी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश में 22 अगस्त गुरुवार को प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल आ रहे हैं। जहां ईडी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

बोर्ड ऑफिस चौराहा के पास होंगे एकत्रित

कांग्रेस कार्यकर्ता सेबी (स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया) में अनियमितताओं के खिलाफ ईडी कार्यालय भोपाल का घेराव करेंगे। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस (MP Congress Protest) कमेटी के निर्देशन में सभी कार्यकर्ता व्यापमं चौराहा बोर्ड ऑफिस के पास एकत्रित होंगे। जहां से ईडी दफ्तर के लिए रवाना होंगे।

ये पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

ईडी दफ्तर के सामने प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रभारी भवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत प्रदेशभर के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:युवाओं को मिलेगा रोजगार: इंदौर में आईटी कंपनी न्यू कॉग्निजेंट का हुआ शुभारंभ

सीहोर से भी भोपाल आएंगे कार्यकर्ता

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सेबी के खिलाफ प्रदर्शन कार्यक्रम में सीहोर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामिल होंगे और अपनी ताकत दिखाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story