Wednesday, February 12, 2025
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालPM Shri Navodaya Vidyalaya: नवोदय के छात्रों ने मिट्टी को दिया खास...

PM Shri Navodaya Vidyalaya: नवोदय के छात्रों ने मिट्टी को दिया खास आकार, आकर्षित कर रही प्रतिमाएं

PM Shri Navodaya Vidyalaya: भोपाल रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 30 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पीएम श्री नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस कार्यशाला में मिट्टी को आकार देना सीखा।
छात्रों ने कई तरह की आकर्षक प्रतिमाएं बनाईं।
छात्रों के द्वारा बनाई गई प्रतिमाओं (PM Shri Navodaya Vidyalaya) को देख ऐसा प्रतित हो रहा है कि ये प्रतिमाएं कुछ बोलने वाली हैं। इन जीवंत प्रतिमाओं की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। यह कार्यशाला जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएस बघेल, उप प्राचार्य रीता खत्री, कला शिक्षक डॉ. अरविंद सिंह ठाकुर के निर्देशन में संपन्न हुई।

इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्यशाला

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नवोदय विद्यालय (PM Shri Navodaya Vidyalaya) समिति सार्वभौमिक मूल्यों को विकसित करना है। कला के साथ ही सामुदायिक एकीकरण व समग्र सामाजिक परिपेक्ष के लिए सामाजिक वातावरण तैयार करना है। इसी के साथ ही स्थानीय इतिहास भूगोल और परंपरा की खोज व राष्ट्रीय मूल्यों का विकास विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई है। महिलाओं के समान अधिकार विकसित भारत जैसे विषयों पर जोर दिया गया।

चित्रकला से व्यक्त किए अपने विचार

पहला सत्र 10 दिनों का आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने लड़की पर अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त किया। साथ ही महिला सशक्तिकरण को लेकर सुंदर कलाकृतियां (PM Shri Navodaya Vidyalaya) तैयार की। जिसका निर्देशन प्रशिक्षित कलाकार चंदन विश्वकर्मा ने किया। इसके बाद चित्रकार अशोक शर्मा ने कैनवास पर छात्र-छात्राओं के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर लोक कला के माध्यम से चित्र तैयार करवाए। कैनवास पर एक्रेलिक कलर से, जिसमें महिलाओं की प्रगति पर विशेष जोर दिया गया।

आधुनिक काल में महिलाओं की भूमिका

कृष्ण प्रजापति जयपुर राजस्थान के मूर्तिकार (PM Shri Navodaya Vidyalaya) द्वारा 30 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान आधुनिक काल में समाज में महिलाओं की भूमिका पर चित्रकारी की। वहीं महिलाओं की विशेष भूमिका महिला सशक्तिकरण पर मूर्ति कला सिखाई गई। इसमें लोहे के माध्यम से आर्मेचर बनाना प्लास्टर ऑफ पेरिस के माध्यम से 3 आयामी मूर्तियां तैयार की गई। इसमें समस्त स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यशाला में कलाकार छात्र-छात्राएं रोहन अहिरवार, नैतिक दामोदर्द, वेदांश परमार, वेद प्रताप आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट

Web Story