Friday, August 7, 2026
No menu items!
Homeटॉप न्यूज़Formation School Management Committee: शाला प्रबंधन समिति से जुड़ें, बच्चों की शिक्षा...

Formation School Management Committee: शाला प्रबंधन समिति से जुड़ें, बच्चों की शिक्षा को बनाएं बेहतर

Formation School Management Committee: मध्य प्रदेश में शिक्षा में सुधार के लिए नई पहल शुरू की जा रही है। एमपी के सरकारी स्कूलों में अब शाला प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Formation School Management Committee) ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के करीब 83 हजार स्कूलों में 29 अगस्त 2025 को इन समितियों का गठन किया जाएगा।

शाला प्रबंधन समिति में बच्चों के पेरेंट्स और शिक्षक (Formation School Management Committee) शामिल रहेंगे। इस समिति में जुड़कर आप अपने बच्चों का भविष्य सवार सकते हैं। स्कूल में पढ़ाई के स्तर को सुधार सकते हैं। इसके लिए आपको शाला प्रबंधन समिति में शामिल होकर बच्चों की पढ़ाई का स्तर पता चलेगा। इसके आधार पर आप बच्चों की पढ़ाई और कैसे बेहतर हो सकें, इसके लिए समिति में रहकर काम कर सकते है।

सभी स्कूलों में एक दिन ही समितियों का गठन

सीएम मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि शाला प्रबंधन समिति का गठन (Formation School Management Committee) एक दिन में ही पूरा होगा। प्रदेश के सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में एक दिन में ही गठन करने के बाद शिक्षा और विकास की नई रूपरेखा तैयार की जाएगी।

क्या काम करेगी शाला प्रबंधन समिति

शाला प्रबंधन समिति शिक्षा के अधिकार अधिनियम (Formation School Management Committee) के तहत स्कूलों में बेहतर शिक्षा और प्रबंधन के लिए काम करेगी। इसी के साथ ही समिति के सदस्यों के पास अधिकार होगा कि वे स्कूल में बच्चों के नामांकन और उनकी उपस्थिति, स्कूल में मिलने वाली सुविधाएं और मिड-डे मील की निगरानी कर सकेंगे।

Reena Dhurwey
Reena Dhurwey
रीना धुर्वे एक वरिष्‍ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप में उप संपादक हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले चार साल से सक्रिय हैं। वर्ष 2020 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेने के बाद करियर स्‍थानीय वेबसाइट और समाचार पत्रों में सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अब इक्षित वचन ग्रुप के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। लाइफ स्‍टाइल, खाना खजाना, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और खबरों पर इनकी खास रुचि है। हालांकि अन्‍य खबरों पर भी ये खास पकड़ रखती है। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story