Youth Introduction Meet Indore: गोंड समाज महासभा मप्र (Gond Samaj Mahasabha MP) की इंदौर जिला समिति की बैठक 28 सितम्बर 2025 को सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन (Youth Introduction Meet) की रूपरेखा तय करना और समाज (Youth Introduction Meet Indore) के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था।
बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने अपने विचार और सुझाव साझा किए।
युवक-युवती परिचय सम्मेलन पर चर्चा
बैठक का सबसे प्रमुख मुद्दा आगामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन (Marriage Introduction Conference) रहा। समिति ने सम्मेलन के लिए तीन संभावित (Youth Introduction Meet Indore) तिथियां प्रस्तावित कीं— 25 दिसंबर 2025, 28 दिसंबर 2025 या 04 जनवरी 2026।
➡️ कार्यक्रम स्थल की बुकिंग के बाद अंतिम तिथि और स्थान की घोषणा की जाएगी।
➡️ सम्मेलन का अनुमानित बजट 2.50 लाख रुपए रखा गया है।
➡️ समाज के सभी सगाजनों से आर्थिक सहयोग का अनुरोध किया गया है। ऑनलाइन सहयोग हेतु एक बारकोड भी जारी किया जाएगा।

स्मारिका और रजिस्ट्रेशन व्यवस्था
बैठक में निर्णय लिया गया कि युवक-युवती परिचय (Youth Introduction Meet Indore) स्मारिका (Souvenir Booklet) के लिए नए डिजाइनर को कार्य सौंपा जाएगा। साथ ही, बॉयोडाटा पंजीकरण (Bio-data Registration) की विस्तृत प्रक्रिया अलग से जारी की जाएगी।
संगठनात्मक बदलाव और विस्तारित सूची
कुछ पदाधिकारी/सदस्य जिनका ट्रांसफर इंदौर (Youth Introduction Meet Indore) से बाहर हो गया था, उनकी जगह नए लोगों को शामिल किया गया है। इंदौर जिला समिति की नई विस्तारित सूची पीडीएफ (PDF) के रूप में साझा की गई है।
चाइल्ड एजुकेशन फंड और भविष्य की योजना
बैठक में शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। गोंड समाज महासभा इंदौर द्वारा संचालित “चाइल्ड एजुकेशन फंड (Child Education Fund)” में सभी सगाजनों से अनुरोध किया गया कि वे हर माह कम से कम 100 रुपए का सहयोग दें।
इस फंड का उपयोग भविष्य में IAS/IPS जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए होस्टल व्यवस्था (Hostel Facility) बनाने में किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
➡️ अध्यक्ष: तिरू. रविन्द्र परते
➡️ कार्यकारी अध्यक्ष: तिरू. सत्येन्द्र गोंड
➡️ उपाध्यक्ष: तिरू. प्रवीण परते, तिरू. अजय परते, तिरू. जयंत कोकड़े
➡️ विधि सलाहकार: तिरू. लक्ष्मीनारायण घ्रुव
➡️ कार्यकारी सदस्य: तिरू. हीरालाल पेन्द्रो, तिरू. हरीश उईके, तिरू. मनोहर परते, तिरू. अनिल परस्ते, तिरू. अरुण उईके, तिरू. रतिराम धुर्वे, तिरू. मोहनलाल उईके, तिरू. मायाशैल्या परते, पूर्णिमा ध्रुव, वनिता परते, अंजली गोंड, मंजु पोट्टाई, दीक्षा उईके।
FAQs
Q1. गोंड समाज महासभा इंदौर का युवक-युवती परिचय सम्मेलन कब होगा?
उत्तर: सम्मेलन की संभावित तिथियां 25 दिसंबर, 28 दिसंबर 2025 और 4 जनवरी 2026 तय की गई हैं। स्थल बुकिंग के बाद अंतिम तिथि की घोषणा की जाएगी।
Q2. युवक-युवती परिचय स्मारिका में बायोडाटा रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?
उत्तर: स्मारिका हेतु बॉयोडाटा पंजीकरण की विस्तृत रूपरेखा जल्द ही समिति द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
Q3. चाइल्ड एजुकेशन फंड का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस फंड का उद्देश्य समाज के होनहार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु होस्टल व अन्य शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करना है।
