Monday, April 20, 2026
No menu items!
Homeमध्यप्रदेशभोपालMovie Review: व्हाट ए किस्मत- सीहोर की मिट्टी से जुड़ी एक दिलचस्प...

Movie Review: व्हाट ए किस्मत- सीहोर की मिट्टी से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी

लेखक: रघुवर दयाल गोहिया

Movie Review: जी5 ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर आज दशहरा, 2 अक्टूबर को वरिष्ठ समाजसेवी अखलेश राय प्रोडक्शंस कृत फ़िल्म “व्हाट ए किस्मत” का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। मोहन आज़ाद के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म सीहोर की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें सीहोर, भोपाल, शुजालपुर सहित मुंबई के कलाकारों ने अभिनय किया है।

कहानी और विषयवस्तु

फ़िल्म व्हाट ए किस्मत की कहानी आम युवाओं के संघर्षों और सपनों पर केंद्रित है। इसमें बेरोजगारी, पैसे कमाने (Movie Review) की चाह, लचर सिस्टम की खामियां, थ्रिल, हास्य और रोमांच का संतुलित मिश्रण है। कहानी का केंद्रबिंदु मुख्य पात्र चंदू है, जिसकी भूमिका युध्दवीर दहिया ने निभाई है। उनका मासूम और भावनात्मक अभिनय दर्शकों को गहराई से जोड़ लेता है।

कलाकारों का अभिनय

  • युद्धवीर दहिया (चंदू)– भावनाओं की मासूमियत और झुंझलाहट को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया।
  • टिक्कू तलसानिया (एसपी)– हल्के-फुल्के हास्य से दर्शकों का मनोरंजन किया।
  • मानसी सहगल, वैष्णवी पटवर्धन, पंकज कालरा, भावना बलसावर– सभी ने अपने किरदारों को वास्तविकता दी।
  • रिया चौधरी (कैमरा पर्सन)– सहज और प्राकृतिक अभिनय ने उन्हें अलग पहचान दी।
  • आनंद मिश्रा (दिव्यांग बुजुर्ग)– बिना संवाद के भी अपनी अदाकारी से गहरी छाप छोड़ी।

सीहोर के कलाकार – शैलेंद्र गोहिया, जीशान जाफरी, अभिषेक सक्सेना, अतुल द्विवेदी, गणेश शर्मा – ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया।

निर्देशन और प्रस्तुति

लेखक एवं निर्देशक मोहन आज़ाद ने कहानी (Movie Review) को तेज़ रफ्तार और रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत किया है। फ़िल्म की गति दर्शक को बांधे रखती है और अंत तक यह जानने की उत्सुकता बनी रहती है कि आगे क्या होगा।
सहायक निर्देशक विक्रांत गोहिया की मेहनत भी स्पष्ट झलकती है।

तकनीकी पक्ष

  • पटकथा सटीक और रोचक है।
  • हास्य और थ्रिल का संतुलन दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर रखता है।
  • सीहोर की पृष्ठभूमि फ़िल्म को स्थानीयता और मौलिकता प्रदान करती है।

राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का मौका

व्हाट ए किस्मत सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश (Movie Review) की प्रतिभा और संघर्ष की कहानी है। यह फ़िल्म स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सेतु बन सकती है। दर्शकों से अपील है कि वे इस फ़िल्म को ज़रूर देखें और सीहोर सहित प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें।

Sanjeet Dhurwey
Sanjeet Dhurwey
संजीत कुमार धुर्वे एक वरिष्ठ पत्रकार और इक्षित वचन ग्रुप के एडिटर हैं। पत्रकारिता जगत में पिछले 14 साल से सक्रिय। वर्ष 2011 से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की और यह क्रम लगातार जारी है। 2011 से 2024 तक के इस पूरे सफर में एबीपी न्‍यूज, सामुदायिक रेडियो, दैनिक भास्कर, हरभिूमि, बंसल न्‍यूज चैनल व समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर बखूबी जिम्मेदारी निभाई है। मौसम, खेल, राजनीतिक और अपराध रिपोर्टिंग, इन विषयों पर इनकी रुच‍ि है। हालांकि इनकी पकड़ प्रशासनिक, हेल्‍थ, लाइफ स्‍टाइल की खबरों पर भी पकड़ मजबूत हैं। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की इनकी कोशिश रहती है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट

Web Story